Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : आरएसएस कार्यालय उड़ाने की धमकी

Gonda : आरएसएस कार्यालय उड़ाने की धमकी

संवाददाता

गोंडा। आरएसएस के छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की व्हाट्सएप पर धमकी दी गई है। इन छह कार्यालयों में गोंडा के नवाबगंज के पड़ाव मोहल्ले का कार्यालय भी शामिल है। क्षेत्रीय लोगों में इस धमकी को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। स्थानीय लोगों का कहना है धमकी देने वाला नवाबगंज से जुड़ा जरूर होगा। तभी उसे इस कार्यालय के बारे में जानकारी है। जिले की एसओजी ने संघ कार्यालय का दौरा करके सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। हालांकि धमकी देने वाले की कर्नाटक में गिरफ्तारी की सूचना मिली है। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि आरएसएस कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लखनऊ निवासी आरएसएस कार्यकर्ता नीलकंठ मणि के व्हाट्सएप पर बीते रविवार को धमकी भरे मेसेज आए थे। जिसमें उत्तर प्रदेश के दो और कर्नाटक के चार संघ कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद लखनऊ के मड़ियांव थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। धमकी देने वाले नंबर की लोकेशन कर्नाटक में मिलने के बाद सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, गोंडा के नवाबगंज की पुलिस ने कस्बे के पड़ाव मोहल्ला स्थित संघ कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाने का दावा किया है, लेकिन संघ कार्यालय में मौजूद विद्यार्थी विस्तारक प्रियांशु ने बताया कि कार्यालय पर कोई भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं है। थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने कहा कि प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संघ कार्यालय की सुरक्षा के इंतजाम भी किए गये हैं।

यह भी पढें : अब कहीं भी खड़े नहीं होंगे ठेले, पटरी दुकानों के लिए भी जगह तय

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

RELATED ARTICLES

Most Popular