Friday, March 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : आपसी विवाद में युवक की हत्या, एक गंभीर

Gonda : आपसी विवाद में युवक की हत्या, एक गंभीर

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मंगलवार को दिन दहाड़े दो पक्षों में हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसी पक्ष का दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है, जबकि मृतक के शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने आज यहां बताया कि जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बडगांव खैराबाद निवासी मोहम्मद अली मोहल्ले के ही निवासी आरिफ पुत्र यूनुस के सहयोगी के रूप में गैलन में भरकर पेयजल की आपूर्ति घर-घर करता था। पिछले दिनों सेमरा कालोनी क्षेत्र के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था। मंगलवार को मध्यान्ह जब वह पानी की आपूर्ति करने जा रहा था, तब रास्ते में मोहल्ले के कुछ युवकों ने उसे रोककर डंडे और राड से मारपीट शुरू कर दी। सूचना पाकर आरिफ का बड़ा भाई तारिक पुत्र युनुस बीच बराव कराने के लिए तत्काल मौके पर पहुंच गया। हमलावर युवकों ने उसकी भी जबरदस्त पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों तथा पुलिस के सहयोग से उन्हें जिला अस्तपाल ले जाया, जहां चिकित्सकों ने तारिक (35) को मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद अली को स्थानीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। एएसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसपी आकाश तोमर, सीओ विनय कुमार सिंह समेत सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण करके हमालावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एएसपी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रकरण में मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। स्थानीय लोगों व प्रत्यक्ष दशियों से पूछताछ के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले आधा दर्जन लोगों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के आधार पर घटना के कारणों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

अनुरोध

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक👇 पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”,  रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

रेडियो अवध पर प्रचार के लिए सम्पर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

RELATED ARTICLES

Most Popular