जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आपसी विवाद के चलते बीती रात एक दम्पती द्वारा आत्म हत्या कर लिए जाने की खबर है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मनकापुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय तलवार ने बताया कि जिले के खोंडारे थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मकोइया निवासी चंद्रभान सिंह पुत्र स्व. रामबरन सिंह ने बुधवार की सुबह स्थानीय पुलिस को सूचना दिया कि उसका शराब पीने का आदी पोता संजीव सिंह (45) पुत्र राजेंद्र प्रताप सिंह तथा उसकी पत्नी वंदना सिंह (42) ने खाना खाकर बीती रात सोने के लिए घर के दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चले गए थे। रात में किसी बात को लेकर आपस में हुए विवाद के कारण उन्होंने आत्महत्या कर लिया है। संजीव का शव छत के पंखे से लटका है, जबकि वंदना का शव फर्श पर पड़ा है। वंदना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बभनान पर एएनएम पद पर तैनात थी। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि संजीव ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी पंखे से लटक गया। सूत्र दबी जुबान से किसी सुसाइड नोट मिलने की भी चर्चा कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
यह भी पढें : कजली तीज पर 12 लाख कांवडियों ने किया जलाभिषेक
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
