जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को घोषित पीसीएस परीक्षा-2021 के अंतिम परिणाम में जिले के सात बच्चों का चयन हुआ है।वजीरगंज की बिटिया उपासना पांडेय डिप्टी एसपी बनी है, कौड़िया बाजार के नयन तिवारीपुरवा निवासी विवेक पाण्डेय नायब तहसीलदार चुने गए हैं। गोंडा शहर के इमलिया गुरुदयाल के विक्रम कौशल इक्साइज इंस्पेक्टर, संदीप तिवारी निवासी मनकापुर एआर कोआपरेटिव तथा आशीष कुमार मौर्य निवासी तरबगंज, धानेपुर क्षेत्र के जैतापुर निवासी मनोज कुमार तथा बभनजोत ब्लॉक के पिपरा गांव के सुधीर कुमार पांडेय प्रधानाचार्य पद पर चयनित हुए हैं। सभी चयनित बच्चों और उनके परिजनों को ढेरों बधाईयां…
यह भी पढें : आज की प्रमुख खबरों पर एक नजर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
