संवाददाता
इटियाथोक, गोंडा। क्षेत्र के भवानीपुर उपाध्याय गांव के वीर हनुमान मंदिर पर श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में रामलीला मंचन पर विचार करने हेतु एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कमेटी का विस्तार भी किया गया। रामलीला कमेटी के प्रबंधक व ग्राम प्रधान संजय सोनी ने कहा कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन समिति द्वारा एसडीएम से परमिशन लेकर सात से 17 अक्टूबर तक कार्यक्रम करने का शेड्यूल प्राप्त हुआ है। पूर्व प्रधान रिंकू तिवारी ने कहा कि भव्य रामलीला के कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। हरिराम मिश्रा ने बताया कि स्थानीय कलाकारों द्वारा विगत 65 वर्षों से अनवरत यहां पर राम लीला का मंचन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक बन चुके राम लीला को हम सब नवयुवक तन मन धन से आगे बढ़ाने का काम करेंगे। नरेंद्र मिश्र ने बताया कि सनातन धर्म के उत्थान हेतु रामलीला मंचन का कार्यक्रम 1958 में बाबा राघव दास द्वारा कमेटी को स्थापित करके प्रारंभ किया गया था। इस ऐतिहासिक विरासत को आगे ले जाने की हम सभी की जिम्मेदारी हैं। इसे आगे बढ़ाने का काम हम सब मजबूती के साथ करेंगे। डॉ. ओम प्रकाश मिश्रा ‘नेता जी’ ने कहा कि इस कार्यक्रम में लाखों रुपए खर्च होते हैं, जिसे हम सभी लोग चंदे के रूप में एकत्रित करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में सभी से सहयोग करने की अपील की। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संवेदनात्मक रूप से जुड़ने का संकल्प दोहराया। कमेटी के कोषाध्यक्ष धनीराम सोनी ने कहा कि राम लीला के आयोजन में आने वाले सम्पूर्ण खर्च को हम सब क्षेत्रवासियों द्वारा सहयोग करके पूर्ण कर लिया जाएगा। बैठक में विनय कुमार शुक्ला, दिनेश शुक्ला, संजय सोनी, श्याम लाल वर्मा, कृष्ण कुमार मिश्र, सुनील मिश्रा, मकरध्वज पांडेय, राजू शुक्ला, ओंकार शुक्ला, संतोष तिवारी, रमेश तिवारी, बबलू तिवारी, छोटू सोनी, राकेश नाई आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढें : शादी से इंकार की खौफनाक सजा, जिंदा जलाई गई युवती
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
