Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : आज की महत्वपूर्ण खबरों पर एक नजर

Gonda : आज की महत्वपूर्ण खबरों पर एक नजर

फ्राड से एटीएम बदलने वाला दबोचा गया

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के इटियाथोक थाने की पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर फ्राड करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 06 अदद एटीएम कार्ड, विभिन्न व्यक्तियों के चार अदद आधार कार्ड, एक मोटर साइकिल व 01 अदद अवैध तमंचा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में इटियाथो थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रतन कुन्डू पुत्र गोपाल चन्द्र कुन्डू निवासी तेलियानी रोड़ इटियाथोक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 06 अदद एटीएम कार्ड, विभिन्न व्यक्तियों के 4 अदद आधार कार्ड, 01 अदद मोटर साइकिल व 01 अदद अवैध तमंचा बरामद किया गया। पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि मैं अपने पास कई बैकों के एटीएम कार्ड रखे रहता हूँ, जिसमें कुछ एटीएम कार्ड मैं कूटरचना करके तैयार कर लेता हूँ। उसको तैयार करने में लोगों के आधार कार्ड का प्रयोग करता हूँ। इसके लिए मैने अपने पास कई लोगों के आधार कार्ड भी रखे हैं। अगूठा आदि लगवाकर उन्ही आधार कार्डों के आधार पर एटीएम कार्ड बना लेता हूँ। उक्त एटीएम कार्ड के प्रयोग के लिए कस्बों में लगे एटीएम के किनारे खड़े होकर ऐसे व्यक्ति की तलाश मे रहते हैं, जिन्हे एटीएम कार्ड प्रयोग की जानकारी कम हो। उन्हें एटीएम कार्ड से पैसे निकालने में सहयोग दिये जाने का बहाने एटीएम कार्ड बदल लेते हैं तथा एटीएम में मौजूद पैसे निकाल लेता हूं। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाने पर भादवि की धारा 420, 467, 468, 471 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत अभियोग दर्ज कर जेल रवाना किया गया।

37 लेखपालों का क्षेत्र परिवर्तन

मनकापुर के एसडीएम आकाश सिंह ने तहसील के 37 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जानकारी के अनुसार, इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव को मवई, मेहीलाल तालागंज ग्रंट, राजेन्द्र प्रसाद यादव को पिपरा माहिम, पिपरा इस्माइल, महेश चन्द्र को शुकुलपुर, बगदरग्रंट, कोटखास, पुरुषोत्तम सिंह को बक्सरा आज्ञाराम तथा रजिस्ट्रार कार्यालय का अतिरक्त कार्य सौंपा गया है। जबकि, जितेन्द्र बहादुर सिंह को घारीघाट, केशव नगर ग्रंट पूर्वी, रसूलपुर खान, कन्हैयालाल को तुर्काडीहा, हड़हवा,सोहांस, रामचरन को ढडौवा, सब्बनजोत, औराडीह का जिम्मा सौंपा गया है। देवी प्रसाद को बौहान, मकौइया, पिकौरा बुजुर्ग, साधूशरन को बक्सरिया ग्रंट, जगन्नाथपुर ग्रंट, हथियागढ़, राकेश कुमार श्रीवास्तव को सबना, मुबारकपुर ग्रंट, कृष्णा नंद यादव को नरहरपुर, बनगवा, शेषनरायन जायसवाल को वासुदेवपुर ग्रंट, गडरही, मोहम्मद दानिश खान को कलेनिया, करोहामान, करनूपुर राजा गांव का कार्यभार दिया गया है। विनोद कुमार श्रीवास्तव को धुसवा खास, मेचुका, ज्ञानीपुर राम प्रसाद, कमलेश कुमार को बखरौली, वीरपुर, छपिया, सर्वेश कुमार तिवारी को अमघटी, तामापार, अमवामाफी, उमेश कुमार जायसवाल को महराजगंज ग्रंट, खुटिहन,बभनान, विष्णु प्रताप यादव को अलाउद्दीनपुर, सैदापुर, जमालजोत, दौलतपुरमाफी, अजय कुमार प्रथम को अहरौली, बनघुसरा, कूकनगर ग्रंट पूर्वी का लेखपाल बनाया गया है।

Gonda : आज की महत्वपूर्ण खबरों पर एक नजर

दीनदयाल शोध संस्थान में मनी गांधी व शास्त्री जयंती

स्थानीय दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य हनुमंत लाल पांडेय एवं जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक अशोक सारस्वत ने ध्वजारोहण एवं गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प आर्चन कर हुआ। कार्यक्रम में इन महापुरुषों की जीवन पर चर्चा के क्रम में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य हनुमंत लाल पांडेय ने उपस्थित जनों के मध्य चर्चा करते हुए कहा कि सम्पूर्ण भारत वर्ष में शांति और अहिंसा के सिद्धांतों को याद करने के लिए गाँधी जयंती को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गाँधी जी के द्वारा देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अहिंसा शब्द का उपयोग एक मजबूत हथियार के रूप में प्रयोग किया गया था। उन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच के कार्यालय अधीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि यह दिन केवल भारत वर्ष में ही नहीं बल्कि विश्व भर में एक अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाने वाला एक विशेष दिन है। जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक अशोक सारस्वत ने चर्चा के दौरान कहा कि इन महापुरुषों का जीवन का हर पल हम सभी के लिए प्रेरणा एवं पाथेय देने वाला है हमें इनके बताए हुए मार्ग पर अग्रसर हो कर राष्ट्र को पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन करने के लिए काम करना होगा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यकर्ता अवधेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जन शिक्षण संस्थान एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Gonda : आज की महत्वपूर्ण खबरों पर एक नजर

नकली पिस्टल से धमकाना पड़ा भारी

जिले के इटियाथोक थाने की पुलिस ने आकाश बाल्मीकि पुत्र स्व. रामदेव निवासी छेदीपुरवा जिला चिकित्सालय थाना कोतवाली नगर को नकली पिस्टल के साथ लोगों को धमकाने तथा लेकर चलने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Gonda : आज की महत्वपूर्ण खबरों पर एक नजर

एएसपी ने दिलाई एकता व अखण्डता की शपथ

राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने रिजर्व पुलिस लाइन, क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकांत गौतम ने पुलिस कार्यालय में व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियां और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों के चित्र पर मार्ल्यापण किया। कौड़िया थाने में प्रशिक्षु सीओ शिल्पा वर्मा ने ध्वजारोहण करके महान विभूतियों को नमन किया। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर, स्वच्छता व सत्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गयी तथा उनके विचारों का अनुकरण करने व उनके आदर्शो पर चलने के बारे में बताया गया।

Gonda : आज की महत्वपूर्ण खबरों पर एक नजर

सड़क सुरक्षा के लिए छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

गांधी जयंती के अवसर पर विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से छात्राओं की जागरूकता रैली निकाली गई। इसे कर्नलगंज विधायक अजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। आरटीओ (प्रवर्तन) अजय कुमार ने नियमों के पालन की अपील की। मुख्य अतिथि अजय सिंह विधायक ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इन्हें अधिक जागरूक रहने की जरूरत है। सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजयी छात्र -छात्राओं को विधायक ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सेंट ज़ेवियर स्कूल के शुभम कुलदीप प्रथम, एपीएस ग्लोबल अकादमी की अंजलि सिंह द्वितीय व जीजीआईसी की उमरा मेराज़ तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में एआरटीओ बबिता वर्मा, प्रभारी एआरटीओ (प्रवर्तन) शैलेंद्र तिवारी, डीआईओएस राकेश कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर अभिनव प्रताप सिंह ,जीजीआईसी की प्रधानाचार्या गीता त्रिपाठी व अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं, रोडवेज परिसर में चालको के लिए एक स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प का आयोजन किया।

Gonda : आज की महत्वपूर्ण खबरों पर एक नजर

अवैध शस्त्र के साथ तीन गिरफ्तार

जिले के मनकापुर थाने की पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ तीन अभियुक्तों अवधेश कुमार राय पुत्र मात प्रसाद उर्फ मातदीन थाना बेलहा बन्दरहा थाना मनकापुर, सत्यम सिंह पुत्र जसवन्त सिंह निवासी इटरौर थाना मनकापुर तथा वेद प्रकाश वर्मा उर्फ सोनू पुत्र राम छत्तर वर्मा निवासी हरनाटायर थाना मनकापुर को गिरफ्तार किया। इनके पास से अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं। सभी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

छेड़खानी करने का आरोपी धरा गया

जिले के कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का वांछित अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय थाने पर भादवि की धारा 354, 323, 506 तथा 7/8 पास्को एक्ट के तहत दर्ज कराए गए अभियोग में वांछित अभियुक्त अमरजीत वर्मा पुत्र रामकरन वर्मा निवासी ग्राम सोनबरसा थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध एक महिला के साथ छेड़छाड़ किए जाने का अभियोग दर्ज कराया गया था।

Gonda : आज की महत्वपूर्ण खबरों पर एक नजर

बापू व शास्त्री जी की जयंती मनाई गई

फुलवारी फुलवारी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती नीता सिंह ने ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद कक्षा सात से नौ तक के बच्चों ने महात्मा गांधी के पसंदीदा गीत ’वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीर पराई जाणे रे’ प्रस्तुत कर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने लाल बहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी के जीवन संघर्ष, उनकी शिक्षा आदि के बारे में अपने भाषणों में विस्तार से बताया। प्रबंधक ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री द्वारा भारत को आजाद कराने के लिए किए गए उनके महान योगदानों तथा इन दोनों देशभक्तों की देशभक्ति का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या शैव्या मिश्रा, उप प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा, समन्वयक सौम्या द्विवेदी समेत शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढें : आज की महत्वपूर्ण खबरों पर एक नजर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular