नवजात का शव लेकर एसपी आफिस पहुंचा पीड़ित
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक बड़ी संवेदनहीनता का मामला प्रकाश में आया है। यहां एक स्वास्थ्य कर्मचारी की लापरवाही से एक नवजात शिशु की मौत हो गई और प्रसूता की जान भी खतरे में है। मृत बच्चे को गोदी में लिए पीड़ित पिता व उसकी दादी शनिवार को एसपी आफिस पहुंचकर एएसपी से मिलकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जानकारी के अनुसार, तरबगंज थाना क्षेत्र का युवक दद्दन यादव पुत्र परमेश्वर अपनी मां के साथ बच्चे का शव लेकर आज एसपी आफिस पहुंचा। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा के कारण उसे लेकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर ले गया, जहां उसे भर्ती कराया गया। उसका कहना है कि पत्नी की तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी, तो वह वहां के स्टाफ नर्स व कर्मचारियों से किसी दूसरे अस्पताल में रेफर करने की बात कही। लेकिन ड्यूटी पर कार्यरत कर्मचारियों ने बड़ी ही लापरवाही से उसे प्रसव करवा दिया। परिणाम स्वरूप नवजात बच्चे की जान चली गई। उसके पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत लेकर जब वह बच्चे के शव को लेकर तरबगंज थाने पर गया, तो उसे वहां से भगा दिया गया। शनिवार को वे बच्चे के शव को गोद में लेकर एसपी आफिस पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। एएसपी शिवराज का कहना है कि प्रकरण उनकी जानकारी में आया है। इस संबंध में सीओ तरबगंज को जांच सौपीं गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सड़क हादसे में एक की मौत, दो जख्मी
जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र में पिकअप और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। खरगूपुर थाना क्षेत्र के नरहरिया गांव निवासी अब्दुल मोबीन पुत्र कप्तान, आदिल पुत्र अब्दुल हक़ व सादिक पुत्र मजनू बीरपुर चौराहा जिला श्रावस्ती में सैलून चलाते हैं। शुक्रवार देर रात वे सब घर आ रहे थे। बलुहा पुल के पास पिकअप ने उनको ठोकर मार दी। परिणाम स्वरूप मोबीन पुत्र कप्तान की मृत्यु हो गई। आदिल और सादिक घायल हो गये। घायलों का इलाज जिला अस्पताल बहराइच में चल रहा है।

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पिता पुत्र गिरफ्तार
जिले के उमरी बेगमगंज थाने की पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पिता-पुत्र को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने आज यहां बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने शुक्रवार को स्थानीय थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ गांव के ही शेष नारायन व बृज बहादुर तिवारी ने घर में घुसकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। उसकी तहरीर पर स्थानीय थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया।

स्थानीय निकाय की बैठक संपन्न
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में चल रहे कार्यों एवं नये कार्यों समीक्षा की गई। सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत लाइट के साथ ही सुंदरीकरण का कार्य भी समुचित व्यवस्था के साथ कराया जाय, तथा सभी संबंधित ईओ को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने नगर पंचायत एवं नगर पालिकाओं में साफ-सफाई के साथ ही शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का कार्य समय से पूर्ण कराया जाय। इसके साथ ही समस्त ईओ को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में निराश्रित गोवंशों को पकड़ कर संरक्षित किया जाय। जिससे राहगीरों को आने वाली समस्याओं का सामना न करना पड़े।जिससे नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में कराये जाने वाले कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा की जा सके। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, ईओ नगर पालिका गोण्डा, नवाबगंज एवं नगर पंचायत कटरा बाजार, परसपुर, खरगूपुर, मनकापुर सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।
विषाक्त पदार्थ खाने से दो बीमार
कोतवाली नगर क्षेत्र के आवास विकास निवासी हिमांशु सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर चचेरे भाई शिवम सिंह ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं तरबगंज थाना क्षेत्र के सेझिया निवासी गीता पत्नी जगदम्बा ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत में सुधार हो रहा है।

नाबार्ड का बसंत मेला सम्पन्न
नाबार्ड विभाग द्वारा आयोजित राम लीला मैदान में लगे नाबार्ड बसंत मेला में खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा मोटे अनाज से संबंधित जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। मेले में आने वाले लोगों को मोटे अनाज के फायदों के बारे में जागरूक किया गया। मोटे अनाज से बनी हुई मिठाइयों और नमकीन भी प्रदर्शित किए गए। इसके साथ ही मेले में प्रतिभाग करने वाले स्वयं सहायता समूहों को खाद्य पदार्थ निर्माण एवं विक्री के नियमों के बारे में जागरूक किया गया तथा इच्छुक स्वयं सहायता समूहों के खाद्य लाइसेंस भी जारी करने की प्रक्रिया की गई।
दो पक्षों में मारपीट
नगर कोतवाली क्षेत्र के दत्तनगर विशेन गांव में शनिवार को भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के लोगो को नगर कोतवाली ले लाई है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मिश्रौलिया चौकी इंचार्ज प्रतीक पाण्डेय ने बताया तहरीर मिली है, मामले की छानबीन की जा रही है। जांच कर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर होगी मॉडल प्रतियोगिता
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आगामी 28 फरवरी को जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने शनिवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर इस सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने डीआईओएस से कहा कि इस संबंध में सभी माध्यमिक विद्यालयों एवं तकनीकी विद्यालयों को निर्देशित किया जाए कि वह राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करें जिससे कि बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न हो। उनमें तार्किक क्षमता, कल्पनाशीलता एवं वैज्ञानिक व्यक्तित्व विकसित हो। डीआईओएस ने बताया कि इस बार आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम “वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान“ है, जिसमें जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9 से 11 के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इसमें 22 तरह के उप विषय को सम्मिलित किया गया है। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को निर्देशित किया है कि वह कक्षा 9 व 11 के छात्र छात्राओं के द्वारा विज्ञान मॉडल तैयार कराकर 28 फरवरी को होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराएं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यालय से कम से कम 5 मॉडल तैयार किए जायेंगे। इसके लिए नोडल अधिकारी जिला विज्ञान क्लब की समन्वयक डॉ रेखा शर्मा को बनाया गया है।

मिर्जा 11 ने डायमंड सुपरकॉप 11 को हराया
इंद्रा इंटरनेशनल प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के सातवें दिन का मैच मिर्जा 11 और डायमंड सुपरकॉप 11 के बीच खेला गया। डायमंड 11 के कप्तान विनोद चौहान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डायमंड सुपरकॉप 11 के भागीरथी विश्वकर्मा और प्रवीण कुमार द्वारा खराब शुरुआत की गई। पूरी टीम 9 ओवर में मात्र 76 रन बना सकी। डायमंड सुपरकॉप 11 की तरफ से खेलते हुए मोहित 19 रन, सुमित शर्मा 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जीत के लिए 77 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मिर्जा स्पोर्ट्स 11 के मुकुल सक्सेना के 27 और विजय प्रताप सिंह के 18 रन की सहायता से मिर्जा 11 ने मुकाबला सात विकट से जीत लिया। मिर्जा 11 के विनय पांडेय को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी दो ओवर में मात्र 9 रन देकर 3 विकट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अम्पायर की भूमिका सुरेश मिश्र एवं अवध नंदन वर्मा ने निभाई। कमेंटरी अभिषेक मिश्र द्वारा किया गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक पांडेय ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विनय पांडे को दिया। इस मौके पर इंद्रा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक मनोज कुमार त्रिपाठी, विकास गुप्ता, अशोक मिश्र, संजय पांडेय, कौशल उपाध्याय, पवन मिश्र, अभिषेक गुप्ता, प्रशांत, प्रसून, छोटू मोनू लारा, रानू, ललित, संदीप, पीयूष उपस्थित रहे।
यह भी पढें :
*आपके अपने शहर गोंडा में शुरू हो रहा है “रेडियो अवध”; तो इसे सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh
*और रोजाना प्रातः 06 बजे से सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना”, 07 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”* *रात 9 बजे से आरजे कनिका की आवाज में सुनिए कार्यक्रम सुधर्मा*
*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे राशि, आरजे कनिका, आरजे कबीर, आरजे शजर और आरजे अभिषेक द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम*
*तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का*
*रेडियो अवध ऐप के Schedule पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं*
क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…
रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : 9452137310 (केवल वॉट्स ऐप मैसेज) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
