Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : आज की प्रमुख घटनाओं पर एक नजर

Gonda : आज की प्रमुख घटनाओं पर एक नजर

सड़क हादसे में युवक की मौत

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हरखापुर ग्राम पंचायत निवासी वेद मणि पुत्र भवन कुमार की अज्ञात वाहन के चपेट में आ जाने से मौत हो गई। बताया जाता है कि वह मजदूरी करने मुख्यालय गया था। बीती रात घर लौट रहा था। तभी गांव के पास ही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। भोर में शौच करने उठे लोगों ने उसे देखा तो एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मादक पदार्थ विक्रेता गिरफ्तार

तरबगंज कस्बा स्थित महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज के पीछे ईदगाह के पास से पुलिस ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के पूरे तिवारी निवासी मादक पदार्थ विक्रेता हैदर अली को एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

शातिर चोर गिरफ्तार

बलरामपुर जिले के तुलसीपुर जीआरपी चौकी की पुलिस ने ट्रेन में यात्रियों के साथ छीना-झपटी, चोरी व छिनौती आदि करने वाले नंद किशोर उर्फ खलन्दू पुत्र मुन्नीलाल निवासी गोंडा को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी जोखन यादव ने बताया विगत दिनों ट्रेन में लूट की घटना हुई थी, जिसमें एक यात्री के सोने का चेन व मोबाइल चोरी हुआ था। उस घटना को नंद किशोर ने स्वीकार किया। उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि वह एक पेशेवर चोर है और यही मेरा काम है। उसे सुसंगत धाराओं में गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया।

फरार हत्याभियुक्त की सम्पत्ति कुर्क

जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी भानपुर के परियांवा में दहेज उत्पीड़न व हत्यारोपी की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई पुलिस ने की है। गांव के निवासी सूरज उर्फ कुन्नू पुत्र मनीराम के विरुद्ध तीन साल पहले दहेज प्रताड़ना व दहेज हत्या सहित विभिन्न अभियोग दर्ज हुआ था। न्यायालय में विचाराधीन मामले में आरोपी लगातार अनुपस्थित चल रहा था। इसके बाद सत्र न्यायाधीश डॉ. दीनानाथ के आदेश पर संपत्ति कुर्क की कार्रवाई चौकी इंचार्ज सोम प्रताप सिंह ने किया है।

यह भी पढें : हनुमान चालीसा पढ़ने पर पांच-पांच हजार का जुर्माना

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular