Thursday, April 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : आज की प्रमुख घटनाओं पर एक नजर

Gonda : आज की प्रमुख घटनाओं पर एक नजर

जेवर हड़पने व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के कर्नलगंज थाने की पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोपी साकिर पुत्र कल्लू निवासी मोहल्ला हबीबुल्लाह खान जनूबी कस्बा थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने स्थानीय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को झांसा देकर उसके जेवरात हड़प लिया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा भादवि की धारा 328, 376, 506, 406 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था। यह जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त को उप निरीक्षक दिवाकर मिश्रा की टीम ने गिरफ्तार किया।

फांसी लगाकर युवक ने दी जान

अतुल तिवारी

उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमदही पूरे अह्लाद निवासी विवेक सिंह (25) पुत्र राम गोपाल सिंह का शव गाँव के सम्मय माता मंदिर के पास आम के पेड़ से लटकता मिला। मृतक के भाई विकास सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

राम मनोहर बने नानपारा के एसडीओ

देवीपाटन क्षेत्र के मुख्य अभियंता (वितरण) ने गैर जोन से स्थानांतरित होकर गोंडा आए राम मनोहर यादव को नानपारा (बहराइच) का एसडीओ बनाया है। उन्होंने बहराइच पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

जिले के तरबगंज थाने की पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त नंदलाल मौर्या पुत्र रामलव मौर्या निवासी ग्राम चंदीपुर थाना तरबगंज को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। इस सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

छल पूर्वक विवाह कर दुष्कर्म करने वाला धरा गया

जिले के नवाबगंज थाने की पुलिस ने महिला के साथ छलपूर्वक विवाह करने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अशोक कुमार निषाद पुत्र सुभाष चन्द्र निषाद निवासी ग्राम पर्वती थाना नवाबगंज को गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने बताया कि अभियुक्त ने स्थानीय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ छल पूर्वक विवाह कर दुष्कर्म किया था। इस सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा स्थानीय थाने पर भादवि की धारा 493,313, 323,506 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

जिले में आए नौ नायब तहसीलदार यहां हुए तैनात

जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने जिले में आए नौ नए नायब तहसीलदारों को तैनाती दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार, तीन को कर्नलगंज, दो-दो को तरबगंज तथा सदर तहसील में तैनात किया गया है। एक को मनकापुर भेजा गया है, जबकि एक को भूलेख कार्यालय में सहायक भूलेख अधिकारी बनाया गया है। विस्तृत सूची नीचे देखें :

Gonda : आज की प्रमुख घटनाओं पर एक नजर

यह भी पढें :  हिन्दू नेता को विदेशों से मिल रही गला काटने की धमकी, FIR दर्ज

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular