Gonda : आज की प्रमुख घटनाओं पर एक नजर

गोंडा-लखनऊ मार्ग पर रहेगा रूट डायवर्जन

संवाददाता

गोंडा। सावन मेला के मद्देनजर गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर चलने वाले भारी वाहनों का बाराबंकी जिले में 23 जुलाई से दो अगस्त (नागपंचमी) तक रूट डायवर्जन रहेगा। यह डायवर्जन शनिवार सुबह छह बजे से शुरू हो जाएगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस अवधि में भारी वाहन चौका घाट से मरकामऊ, बदोसराय, सफरदरगंज के रास्ते लखनऊ जाएंगी तथा इसी मार्ग से वापस भी लौटेंगी। इससे 10 किलोमीटर बसों का रूट लंबा हो जाएगा।

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जिले के कटरा बाजार थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित सोनू पुत्र लल्लू निवासी ग्राम कोहारनपुरवा मौजा छतौरा थाना कटरा बाजार को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि सोनू ने थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। इस सम्बन्ध में पीड़िता की माता द्वारा स्थानीय थाने पर भादवि की धारा 376, 504, 506 व 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जिले के उमरी बेगमगंज थाने की पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त शनी सिंह पुत्र वंशराज सिंह निवासी अमौठी थाना उमरी बेगमगंज को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिकी के अनुसार, अभियुक्त ने बीते 19 जून 2022 को अपनी पत्नी को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए मार दिया था।

छेड़छाड़ का आरोपी धरा गया

जिले के वजीरगंज थाने की पुलिस ने छेड़छाड़ करने के वांछित अभियुक्त बाबूराम पुत्र स्वामीशरन निवासी चन्द्रापुर पूरे शंकर थाना वजीरगंज को गिरफ्तार कर लिया है। बाबू राम पर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। इस सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर भादवि की धारा 354ख, 323, 504, 506 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

दुष्कर्म के दो आरोपी गए जेल

श्रावस्ती जिले के इकौना थाने की पुलिस ने शुक्रवार को नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय युवती को इसी थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मनपुर गोड़पुरवा के मजरा परमपुर निवासी पवन उर्फ कालिया पुत्र मानिक राम बीते छह जुलाई को भगा ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपहरण, दुराचार समेत पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी की टीम ने पवन उर्फ कालिया को भोजपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

टिल्लू पम्प में करंट उतरने से महिला की मौत

रेहरा बाजार थाना क्षेत्र की एक विवाहिता संतोष कुमारी (32) की टिल्लू पम्प में करंट उतरने से मौत हो गयी। मृतका के पति राम बाबू गुप्ता निवासी अधीनपुर थाना रेहरा बाजार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उनकी पत्नी मृतका संतोष कुमारी टिल्लू पम्प से पानी चलाकर घर के अन्दर नहाने गयी थी। अचानक टिल्लू पम्प में उतरे करंट से वह काफी झुलसी गयी। काफी देर तक उसके बाहर न आने पर परिजन बाथरूम में जाकर देखा तो महिला मृत मिली। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।

गोल्डन कार्ड बनाने के लिए चलेगा अभियान

सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को ’प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना’ का अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है। इसलिए कामगारों का गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए 25 जुलाई से 14 अगस्त तक विशेष अभियान चलेगा। श्रम परिवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित ने बताया कि जिले को 81925 गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला है। ये कार्ड जनपद स्तर पर सभी सीएससी, कोटेदारों और आरोग्य मित्र के जरिए बनाए जाएंगे।

यह भी पढें : जब NIT के निदेशक से वार्ता कर DM ने दिव्यांग की कराई मदद

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

error: Content is protected !!