जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले की एक अदालत ने खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत इटहिया नवीजोत में धोखाधड़ी से पूरी संपत्ति का बैनामा करा लेने के आरोप में चार लोगों को तलब किया है। शकीना पुत्री मोहर्रम अली ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने अधिवक्ता शिवशंकर दीक्षित के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि उसके पिता के छह बेटियां हैं। सभी शादीशुदा हैं। उसके पिता मानसिक रूप से परेशान और चलने-फिरने में असमर्थ थे। इसी का नाजायज फायदा उठाते हुए धोखाधड़ी व छल कपट करके दोस्त मोहम्मद उर्फ भुर्रा, ननके उर्फ लाल मोहम्मद, ननभैया उर्फ यार मोहम्मद और अजीमा ने मिलकर उनकी सारी संपत्ति का बैनामा करा लिया। जब बैनामे की जानकारी वादिनी को हुई तो उसके पिता को मारपीट कर भगा दिया। बाद में पता चला कि विपक्षियों ने उनकी हत्या कर दी है। अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों आरोपियों को गैर इरादतन हत्या की धारा में विपक्षियों को तलब किया है।
बुजुर्ग का शव बरामद
जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के इमलिया छीटू गांव के पास नहर के पटरी पर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। वहीं शव के बगल में डंडा और जूता भी बरामद किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव के पहचान की बहुत कवायद की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। यही नहीं फोटो सोशल मीडिया पर शव की फोटो वायरल की गई लेकिन फिर भी कहीं से भी कोई पता नहीं लग सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
छेड़खानी करने में धरा गया
मनकापुर थाने की पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं और लड़कियों को देखकर फब्तियां कसने के आरोप में अमरजीत नामक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अमरजीत पुत्र सुकई थानाक्षेत्र के मौजा रामगढ़ टांगिया के हरदवा का रहने वाला है।
गोवध निवारण का आरोपी गया जेल
तरबगंज थाने की पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान गोवध निवारण अधिनियम के आरोपी जमालुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि जमालुद्दीन पुत्र मुराद अली क्षेत्र के निर्मल पुरवा परियावां का रहने वाला है। उसे उप निरीक्षण सोमप्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथ पकड़ा।
यह भी पढें : अब कहीं भी खड़े नहीं होंगे ठेले, पटरी दुकानों के लिए भी जगह तय
महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
