सूरज के साथ अखिलेश से मिला नवाबगंज का पीड़ित परिवार
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नवाबगंज के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को कहा है। उन्हांने पीड़ित के घर आने के साथ-साथ दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी की। सपा नेता सूरज सिंह की अगुवाई में यह परिवार बुधवार को राजधानी में पार्टी कार्यालय पर अखिलेश यादव से मिला था। सूरज सिंह ने कहा कि जिस तरह से नवाबगंज थाने के कस्टोडियल डेथ मामले को अखिलेश यादव ने सदन में उठाया है, उससे लगता है कि वह प्रदेश की सभी घटना/दुर्घटना की गहनता से जानकारी रखते हैं। बताते चलें कि अखिलेश यादव ने महिला अस्पताल में हुई मौत के साथ-साथ कस्टोडियल डेथ का मामला मंगलवार को सदन में उठाया था। इससे पहले दुर्गेश निवासी डेहरास की आर्थिक मदद की साथ ही साथ मुजेहना सीएचसी मामले में पीड़ित की मदद के साथ-साथ आज भी कस्टोडियल डेथ मामले में मदद की। सपा नेता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित के घर आने की बात भी कही है। मृतक के भाई फ़ौजी राम नारायण ने कहा कि हमें न्याय का पूरा भरोसा है।

एलबीएस में बांटी गईं निशुल्क किताबें
श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में एमएससी उत्तरार्ध के सभी छात्र छात्राओं को पादप रोग विज्ञान की किताबें निशुल्क बांटी गईं, जिससे उन्हें इस विषय का गहन अध्ययन करने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर रविंद्र कुमार पांडे ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पुस्तकें सबसे अच्छे मित्र होते हैं। इनका अध्ययन कर कोई भी छात्र अपने लक्ष्य को सुगमता से प्राप्त कर सकता है। प्राचार्य ने इस पुनीत कार्य के लिए प्रोफेसर श्रवण कुमार श्रीवास्तव की सराहना की। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ रेखा शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने किया। उक्त कार्यक्रम में डॉ संजय कुमार वर्मा, डॉ प्रियंका श्रीवास्तव, मुक्ता राम, मोहन, बाबू लाल एवं रमेश का सहयोग सराहनीय रहा। किताबें पाकर सभी बच्चों के चेहरे खिल गए। छात्राएं शांभवी तिवारी, दीक्षा शर्मा, मानसी, कल्पना, सौम्या, सादिया, आफरीन, आयशा, राजेश एवं नागेश ने कहा कि हम सभी के व्यक्तित्व निर्माण में ऐसी गतिविधियां मील का पत्थर साबित होंगी।

नारी ज्ञानस्थली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कालेज में कोरोना रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड के तत्वाधान में ‘पॉलिसिस्टिक ओबरीज सिण्ड्रोम जागरूकता कार्यक्रम’ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा (श्रीमती) किरन रॉव ने महाविद्यालय की छात्राओं को ‘पॉलिसिस्टिक ओबरीज सिण्ड्रोम’ के कारण होने वाली समस्याओं, हारमोनल डिस्आर्डर तथा असामयिक माहवारी के बारे में विस्तार से बताते हुए इसके समस्याओं के उपचार के तरीके बताये। कम्पनी के क्षेत्रीय प्रबन्धक मो. शादाब रजा तथा प्रसार अधिकारी कृष्ण मोहन पाण्डेय ने प्रोजेक्टर की सहायता से महाविद्यालय की छात्राओं को इस समस्या के प्रभाव एवं उनको दूर करने के उपायों को बताया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा महाविद्यालय में आज कोविड-19 का टीकाकरण शिविर का पुनः आयोजन किया, जिसमें छूटी हुई छात्राओं को कोरोना के टीके लगाये गये। टीम में फार्मासिस्ट पाटेश्वरी वर्मा, सहायक आदित्य श्रीवास्तव तथा स्टाफ नर्स शालिनी तिवारी शामिल रही। कार्यक्रम मुख्य रूप से डा. नीलम छाब़ड़ा, श्रीमती रंजना बन्धु, डा. सीमा श्रीवास्तव, डा. मौसमी सिंह, डा. नीतू सिंह, डा. आशू त्रिपाठी, श्रीमती गीता श्रीवास्तव, कंचन पाण्डेय, अनु उपाध्याय, सुनीता पाण्डेय, सुनीता मिश्रा, डा. विमला आदि उपस्थित रहीं।
सभी वकीलों के नामांकन पत्र वैध
डीबीए चुनाव में दाखिल नामांकन प्रपत्रों की जांच में सभी नामांकन प्रपत्र वैध घोषित किए गए, जिसकी सूची सूचना पट पर चस्पा कर दी गई। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि डीबीए के तेईस सदस्यीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों के चुनाव के लिए कुल चौंतीस नामांकन दाखिल किए गए थे। बुधवार को जांचोपरांत सभी नामांकन वैध घोषित किए गए। नामांकन वैध घोषित होते ही सभी प्रत्याशियों ने ज़ोर शोर से प्रचार अभियान शुरू कर दिया। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सभी अधिवक्ता अपनी गोट बिछाना शुरू कर दिए हैं। इस मौके पर एल्डर कमेटी के सदस्य राम विलास मिश्रा, प्रेम कुमार श्रीवास्तव, सैय्यद सफदर हुसैन तथा बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष रवि चंद्र त्रिपाठी व महामंत्री रितेश यादव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, गौरीशंकर चतुर्वेदी, विनोद कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

LBS में ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
एलबीएस पीजी कॉलेज और एनआईआईटी के संयुक्त तत्वावधान में ट्रेनिंग एवं कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन आज महाविद्यालय में किया गया। महाविद्यालय के ललिता शास्त्री सभागार में दो चक्रों में चले करियर गाइडेंस सेमिनार एवं प्लेसमेंट ड्राइव में 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। एक्सिस बैंक, एचडीएफसी एवं एडलवेइस में असिस्टेंट मैनेजर, वेल्थ मैनेजर सहित छह दर्जन से अधिक पदों के लिए विद्यार्थियों का कई चक्रों में इंटरव्यू लेकर प्रवेश परीक्षा के लिए चयनित किया गया। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में चल रहे कैंपस प्लेसमेंट को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखा। एनआईआईटी, उत्तर भारत के महाप्रबंधक सैयद हसन अख़्तर और सीनियर काउंसलर रोहित मोहन ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह एवं सचिव उमेश शाह के निर्देशन में संपन्न हुआ कैंपस प्लेसमेंट उपलब्धिपरक रहा। करियर सम्बन्धी सेमिनार में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष वर्षा सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में आगे भी विद्यार्थियों को विभिन्न रोजगार हेतु तैयार किया जाएगा। विद्यार्थियों में जहाँ भी अपूर्णता दिखेगी, उन अंशों की पूर्ति के लिए अलग से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रबंध समिति के सचिव उमेश शाह ने कहा कि यह प्रसन्नता का क्षण है कि विद्यार्थियों को बैंकिंग क्षेत्र के अलग-अलग पदों पर कैम्पस प्लेसमेंट द्वारा नौकरियाँ संभव हो रही हैं, यह क्रम आगे भी चलता रहेगा। प्लेसमेंट के मामले में एलबीएस कॉलेज एक कीर्तिमान बनाएगा। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार की यह प्रक्रिया कल भी चलेगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार ने आयोजन के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में इसकी निरंतरता के प्रति आश्वस्त किया। ट्रेनिंग एवं कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का संचालन भौतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. जितेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. रंजन शर्मा, प्रो. बीपी. सिंह, प्रो. शैलेन्द्र नाथ मिश्र, प्रो. जेबी पाल, प्रो. जय शंकर तिवारी, डॉ. अरुण प्रताप सिंह, डॉ. चमन कौर, मनीष शर्मा, डॉ. मनोज मिश्र, सुधीर तिवारी, अनुराधा गुप्ता, डॉ. संजय वर्मा, डॉ. स्मृति शिशिर, शैलजा सिंह, कंप्यूटर टेक्नीशियन संदीप मिश्र सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

गर्भवती को पीटने पर दो के लिए मुकदमा
मनकापुर थाने में घर में घुसकर गर्भवती महिला को मारने-पीटने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कस्बे के गायत्री नगर निवासिनी सपना त्रिपाठी पत्नी आशू त्रिपाठी ने प्राथमिकी में कहा है कि मंगलवार रात वह अपने घर में बैठी थी। अवध केसरी सेना के कार्यकर्ता अमित शुक्ला व बालमुकुंद तिवारी निवासी बैरीपुर रामनाथ मजरा बिरतिहा मेरे घर पर आए। दोनों अपशब्द कहते हुए फौजदारी पर आमादा हो गए। विरोध करने पर अमित शुक्ला ने असलहा निकाल कर फायर कर दिया और मारने-पीटने लगे। शोर मचाने पर परिजन आए तब दोनों जाने से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सपना के अनुसार वह आठ माह की गर्भवती महिला है। मारपीट होने के बाद उसे रक्तस्राव होना लगा। कोतवाल मनोज कुमार राय ने बताया कि मारपीट, जानमाल की धमकी के आरोप रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
ट्रेन से कटकर महिला की मौत
मिश्रौलिया रेलवे क्रासिंग के पास 55 वर्षीय महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता हैं कि नगर कोतवाली क्षेत्र के इमिलिया गुरुदयाल निवासी कांति देवी पत्नी रमेश श्रीवास्तव बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आ गई। महिला के पुत्र प्रमोद श्रीवास्तव ने नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी है। उसने बताया है कि उसकी मां सुबह घर से टहलने गई थी।

वन स्टाप सेंटर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
जिला चिकित्सालय में स्थित वन स्टाप सेंटर में महिलाओं के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विश्वजीत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में महिलाओं को उनके संविधान प्रदत्त अधिकारों के बारे में बताया गया। आज महिलाएं इस विकासशील भारत में विकसित बनाने के लिए अपना योगदान देती हैं। परन्तु फिर भी उन्हें कई बार अलग-अलग रूपों में प्रताड़ित किया जाता है तथा उनके अधिकारों का हनन किया जाता है। महिला सशक्तीकरण पर जानकारी देते यह भी बताया गया कि वर्तमान में महिलाओं को कानूनी अधिकार प्राप्त है। जैसे महिलाओं के कार्यस्थल पर छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न से संरक्षण का अधिकार, पुरुषों के समान पारिश्रमिक का अधिकार, यौन उत्पीड़न की पीड़िता का नाम सार्वजनिक न होने का अधिकार, पति अथवा रिश्तेदारों के खिलाफ घरेलू हिंसा से सुरक्षा का अधिकार, कामकाजी महिलाओं को मातृत्व सम्बन्धी लाभ का अधिकार, कन्या भू्रण हत्या के खिलाफ अधिकार, रात में गिरफ्तार न होने का अधिकार, सम्पत्ति में बराबरी का अधिकार, पीड़िताओं को क्षतिपूर्ति पाने का अधिकार व मुफ्त कानूनी सहायता का अधिकार आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया तथा महिलाओं से सम्बन्धित कानूनों की विधिवत जानकारी दी गयी। वन स्टाप सेन्टर गोण्डा की प्रभारी अधीक्षिका/काउंसलर दीपशिखा शुक्ला द्वारा महिलाओं के अधिकार विषय पर जानकारी देते हुए प्रकाश डाला गया। साथ ही महिला एवं बालिकाओं के सुरक्षा एवं संरक्षण पर जानकारी दी गयी। इस अवसर पर स्टाफ नर्स विनीता, रुक्मिणी जायसवाल, काउंसलर रिचा तिवारी, श्रीमती अरुण उपाध्याय, मल्टी पर्पज वर्कर आदि अन्य कर्मचारीगण सहित महिलाएं उपस्थित रहीं।
राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता आयोजित
पार्वती देवी इंटर कॉलेज आर्यनगर में रुपईडीह की ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता संपन्न हुई, जिसमें सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार दिया गया। सर्वोच्च अंक पाने वालों में रामकुमारी,अंकित श्रीवास्तव, विजयलक्ष्मी, पूनम द्विवेदी, कमलेश कुमारी, पवन सिंह, शिवम सिंह शामिल रहे। खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार सिंह एवं डायट मेंटर संदीप जयसवाल के नेतृत्व में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सूरज, श्याम बाबू, विक्रम, संदीप, रोहित, अवधेश, शिवम, मोहित, सुंदरम, बंसीलाल, लकी, रुबी, साक्षी, विद्या, खुशबू, कीर्ति पांडे, पूजा यादव, आंचल, रागिनी, महिमा सहित 116 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा चार कक्षाओं में आयोजित की गई, जिसके कक्ष निरीक्षक एआरपी आशुतोष द्विवेदी, चंद्रशेखर तिवारी, अनुज तिवारी, घनश्याम शुक्ल रहे। प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी छात्र-छात्राओं को बीईओ सुशील कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य सुशील तिवारी, देव प्रकाश पांडेय, अजीत तिवारी, कृष्ण कुमार शुक्ल, हेमंत तिवारी, अनिल कुमार चौरसिया, जितेंद्र तिवारी, चंद्रभान वर्मा रहे।

ब्लाक दिवस में नही आया कोई फरियादी, बैठे रहे अधिकारी
प्रदीप पांडेय
यूपी के प्रत्येक ब्लॉक में हर माह के प्रथम व तीसरे बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का यहां पर निराकरण किया जाना है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल पर यह व्यवस्था लागू की गई है। इसी के क्रम में 21 सितंबर को जिले के इटियाथोक ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया। यहां पर कोई भी फरियादी नही आया और अधिकारी लोगो के आने का इंतजार करते रहे। मौके पर एडीओ डब्लू जहरूलनिशा, एडीओ एसटी अनिल चौधरी, एडीओ आईएसबी प्रथम विशाल वर्मा, एडीओ आईएसबी द्वितीय अरविंद चौधरी मौजूद रहे। बीडीओ रूप नरायन भारती ने बताया कि ब्लाक दिवस में कोई मामला नही आया।

डीसी एनआरएलएम ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
जिले के इटियाथोक ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत नरौरा भर्रापुर पंचायत में बुधवार को डीसी एनआरएलएम ने पहुंचकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उनके द्वारा यहां पर निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण किया गया और मानक के अनुरूप सभी कार्य समय से करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने यहां पर कायाकल्प योजना के तहत स्कूल में चल रहे कार्य का जायजा लिया और मानक के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। सामुदायिक शौचालय, दिव्यांग शौचालय, ंदउ सेंटर और पंचायत भवन भी निरीक्षण के दौरान खुला पाया गया। इसके अलावा उन्होंने यहां पर मौजूद ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से जरूरी जानकारियां हासिल की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रूपनारायन भारती, कार्यक्रम अधिकारी इंद्रावती वर्मा, एडीओ पंचायत परमात्मादीन, खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र त्रिपाठी, पंचायत सचिव सज्जाद खान, सचिव समीम खान के सहित ग्राम प्रधान और सफाई कर्मचारी व रोजगार सेवक मौके पर मौजूद रहे।

बाढ़ पीड़ित परिवारों को राशन किट किया गया वितरित
जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार के निर्देशानुसार बुधवार को तहसील तरबगंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम गढ़ी में बाढ़ पीड़ित एक सौ परिवारों को राशन किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार तरबगंज पुष्कर मिश्रा, राजस्व निरीक्षक गढ़ी, लेखपाल सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढें : अजय देवगन के खिलाफ FIR के लिए ज्ञापन
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
