Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : आज की घटनाओं पर एक नजर….

Gonda : आज की घटनाओं पर एक नजर….

बाथरूम में अजगर निकलने से हड़कंप

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सदस्य नज़ीर अहमद के घर में बने बाथरूम में अजगर का बच्चा दिखाई पड़ा। अजगर के बच्चे के निकलने की सूचना से पूरे मुहल्ले में हड़कंप मच गया। नज़ीर अहमद के परिवार के लोगों ने किसी तरह अजगर के बच्चे को बाल्टी में कैद किया। प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक करुणाकर पाण्डेय ने अजगर निकलने की सूचना कुआनो स्थित वन विभाग के रेंजर को दी। रेंजर बकाउल्लाह खान ने वन विभाग की टीम को भेजकर अजगर के बच्चे को वन विभाग ने अपने सुपुर्द कर कुआनों रेंज ले आई। रेंजर ने बताया वन विभाग टीम द्वारा घर के आसपास और बगल स्थित तालाब में सर्च अभियान चलाया जाएगा।

सड़क हादसे में दो की मौत

जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक छात्रा भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी चन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि गोंडा-अयोध्या मार्ग पर डुमरियाडीह पुलिस चौकी क्षेत्र के बनघुसरा के निकट आज सुबह एक बेकाबू पिकअप बाइक व साइकिल सवार को रौंदते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में एक बाइक सवार बब्बन मौर्या (48) निवासी ग्राम भगोहर मजरा मुडिला तथा साइकिल सवार चेते (25) पुत्र राम सहाय निवासी हारीपुर थाना कोतवाली देहात की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बब्बन मौर्या की बेटी बेटी रेनू भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वह अपने पिता के साथ परीक्षा देने के लिए मोटर साइकिल से गोंडा आ रही थी। रेनू को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।

कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी के नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों का कहना है कि केंद्र सरकार के इशारे पर पार्टी के शीर्ष नेता की छवि खराब करने के उद्देश्य पूछताछ की जा रही है। कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र में विरोध की हर आवाज को कुचल देना चाहती है। सरकार की दमनकारी नीति के नीति के आगे कांग्रेसी नहीं झुकेंगे। इसके बाद कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम सुरेश कुमार सोनी को सौंपा। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रफीक रैली, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, महासचिव अवधेश दूबे, प्रवक्ता शिव प्रकाश दूबे, संतोष ओझा, दिलीप शुक्ला, ओम प्रकाश सोनकर समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

पुलिस लाइन में किया गया अभ्यास

पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिसवालों के साथ दौड़ लगाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई। साथ ही जवानों को शारीरिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया । एसपी ने जुमे की नमाज़ के मददेनज़र पुलिस कर्मियों को उपद्रवियों से निपटने के लिए अश्रु गैस, ग्रेनेड, रबड बुलेट, मिर्ची बम, एण्टीराइट गन व अन्य दंगा नियंत्रण उपकरण के बारे में जानकारी दी। बलवा ड्रिल का अभ्यास व उपद्रवियों व बलवाईयों से निपटने व भीड़ नियन्त्रण के लिए शक्ति प्रदर्शन का अभ्यास करवाया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक, वाचक पुलिस अधीक्षक, परिवहन शाखा प्रभारी कई थानों के एसएचओ भी उपस्थित रहे।

यह भी पढें :  TB मरीजों की जानकारी दीजिए और पाइए प्रोत्साहन राशि

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular