Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : आज की घटनाओं पर एक नजर

Gonda : आज की घटनाओं पर एक नजर

संवाददाता

गोंडा। इटियाथोक थाने की पुलिस ने जमीन पर कब्जे के मामले में वांछित चल रहे एक वारंटी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया कि इटियाथोक के तिर्रे मनोरमा गांव के अमर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अमर िंसंह पर जमीन कब्जा करने सहित दो दर्जन मुकदमें पंजीकृत हैं। वह थाने का टाप टेन अभियुक्त है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय, उपनिरीक्षक रजनीश द्विवेदी, आरक्षी अखिलेश सिंह, अजमेंन्द्र कुमार, संजीव वर्मा शामिल रहे।

सड़क हादसे में जख्मी व्यक्ति की मौत

जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के खोरहंसा पुलिस चौकी के अंतर्गत पांडेपुर बाजार में शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। परिणाम स्वरूप बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत गोविंद पारा के जमुनहवा गांव निवासी हरीश मिश्रा के रुप में हुई है। खोरहंसा चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

सरयू नदी में नहाने गए युवक की मौत

जिले के नवाबगंज कस्बे के मुटठीगंज मोहल्ला निवासी एक युवक सरयू नदी में डूब गया। जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे नादिर पुत्र नवी हुसैन अपने दोस्त छोटू और दिलशाद के साथ साइकिल से अयोध्या गया था। दोपहर बाद वह दोस्तों के साथ सरयू नदी में स्नान के लिए गया किन्तु गहरे पानी में चले जाने के कारण उसी में डूब गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी खोजबीन किया किन्तु समाचार लिखे जाने तक उसका कहीं अता नहीं चला। पुलिस मोटर बोट की सहायता से उसकी तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढें : सपा गठबंधन से अलग होंगी दो पार्टी?

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

RELATED ARTICLES

Most Popular