Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : आज एक और MP के खिलाफ FIR

Gonda : आज एक और MP के खिलाफ FIR

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के कैसरगंज संसदीय सीट से भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शनिवार को आदर्श चुनाव आचार संहिता व निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप में अभियोग दर्ज कराया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह द्वारा सक्षम प्राधिकारी से अनुमति के बिना एक दर्जन से अधिक वाहनों के काफिला के साथ शुक्रवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में जन सम्पर्क किया था। इस सम्बंध में कटरा बाजार के फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी) के प्रभारी व पशु चिकित्साधिकारी डा. नजमुल इस्लाम ने भादवि की धारा 188 व 171एच के तहत अभियोग दर्ज कराया गया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि 12 अप्रैल 2024 को समय करीब 10.30 बजे से लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा थाना खरगूपुर क्षेत्र में कटरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मल्लापुर, गोपाल बाग, भोलाजोत, गोकरन शिवाला, भटपी, भवनियापुर, देवरिया कला, पिपरा भोधर, सुसगंवा, असिधा, लहदोवा, राजाजोत, अनंतपुर, चौराभारी, नौवागांव में करीब 25-30 गाडियों के काफिले के साथ जनसम्पर्क किया गया। वर्तमान में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत धारा 144 लागू होने के कारण उनका यह कृत्य कानून का उल्लंघन है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन आदर्श चुनाव आचार संहिता का प्रभावी अनुपालन कराने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी के द्वारा इसका उल्लंघन किए जाने पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि एफएसटी प्रभारी की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह को सौंपी गई है। बता दें कि सांसद कैसरगंज को उप्र शासन और केंद्र सरकार से उच्च स्तरीय सुरक्षा मिली हुई है। हालांकि पार्टी ने अभी तक उन्हें प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

यह भी पढें : निरीक्षण में नदारद मिले 171 लोक सेवक

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular