Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : आचार संहिता के अनुपालन हेतु टीमें गठित

Gonda : आचार संहिता के अनुपालन हेतु टीमें गठित

नौ टीमें करायेंगी आचार संहिता का अनुपालन

संवाददाता

गोंडा। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन 2023 को लेकर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार द्वारा टीमों का गठन कर दिया गया है। इन टीमों द्वारा आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा जनपद स्तर के साथ-साथ तहसील स्तर पर भी टीमों का गठन किया गया है। टीमों का गठन इस प्रकार किया गया है। जनपद स्तर पर गठित टीम में अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व तथा अपर पुलिस अधीक्षक को शामिल किया गया है। जबकि सभी तहसीलों में दो- दो टीमों का गठन किया गया है। पहली टीम में उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी को शामिल किया गया है जबकि दूसरी टीम में तहसीलदार व तहसील के समस्त थानाध्यक्षों को शामिल किया गया है। जनपद स्तर व तहसील स्तर सहित कुल नौ टीमों का गठन किया है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular