Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : आकर्षण का केंद्र बना रहा कम्पोजिट स्कूल का स्टाल

Gonda : आकर्षण का केंद्र बना रहा कम्पोजिट स्कूल का स्टाल

जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने किया शिक्षकों की तारीफ

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। मनकापुर तहसील में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर तहसील क्षेत्र के तीनों खंड शिक्षा अधिकारियों के निर्देशन में शिक्षा विभाग द्वारा लगाया गया स्टाल आकर्षण का केंद्र बना रहा। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने स्टाल की सराहना की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह के अनुसार, स्टॉल में विज्ञान, गणित और हिंदी विषय से संबंधित शिक्षण अधिगम सामग्री को प्रदर्शित किया गया। ब्लाक मनकापुर के तरफ से कम्पोजिट स्कूल सोनबरसा मनकापुर के शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया द्वारा विभिन्न माडल जैसे पाचन तंत्र, उत्सर्जन तंत्र, कंकाल तंत्र, पैरामीशियम, युग्लीना, मानव हृदय, कोशिका, मानव विकास के क्रम, सोलर सिस्टम, कोरोना आदि के पचासों माडल का प्रर्दशन किया गया। स्टाल तैयार करवाने में विद्यालय के छात्र शिवम कुमार व राहुल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मनकापुर विशाल यादव, खंड शिक्षा अधिकारी छपिया अंजनी कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बभनजोत लवकुश कुमार, एआरपी मनकापुर जितेंद्र कुमार वर्मा, एआरपी छपिया प्रहलाद गुप्ता, सोनबरसा के अध्यापक बलजीत सिंह कनौजिया, प्राथमिक विद्यालय बैरीपुर रामनाथ की अध्यापिका पिंकी यादव, रामापुर झिलाही की शिक्षिका मधु पांडेय, छपिया ब्लॉक के शिक्षक अरविंद गुप्ता तथा बभनजोत के शिक्षक उपस्थित थे।

Gonda : आकर्षण का केंद्र बना रहा कम्पोजिट स्कूल का स्टाल

यह भी पढें : फिल्मी दुनिया से कम नहीं है इन दो नाबालिगों की ‘लव स्टोरी’

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular