Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : अस्पताल से लापता बालिका बरामद, तीन हिरासत में

Gonda : अस्पताल से लापता बालिका बरामद, तीन हिरासत में

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में महिला अस्पताल से कल शाम गायब तीन वर्षीय बालिका को देर रात कोतवाली नगर पुलिस व स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने एक संयुक्त अभियान में बरामद करते हुए तीन अभियुक्तांे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। देवीपाटन परिक्षेत्र के डीआइजी की तरफ से पुलिस टीम को 50 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है।
पुलिस अधीक्षक आकाश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बरियार पुरवा निवासी श्रवण कुमार अपनी पत्नी पिंका को प्रसव के लिए गुरुवार को जिला महिला चिकित्सालय के एमसीएच विंग के वार्ड में भर्ती कराया था। सरवन की भाभी सुमन और उनकी तीन वर्षीय बेटी शालिनी भी साथ में अस्पताल आई थी। गुरुवार की शाम पिंका को आपरेशन में ले जाने पर श्रवण कुमार भी अपनी भाभी सुमन के साथ प्रथम तल पर स्थित ऑपरेशन कक्ष की तरफ ओर चले गए, जबकि शालिनी दूसरी मंजिल पर एमसीएच विंग में सो रही थी। कुछ देर के बाद परिजन जब दुबारा अपने कक्ष मंे पहुंचे तो शालिनी वहां नहीं मिली। अस्पताल से बच्ची के गायब होने की सूचना पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर राकेश कुमार सिंह आदि तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि एक अज्ञात व्यक्ति बच्ची का अस्पताल से बाहर ले जा रहा है। एसपी ने बताया कि बालिका को सकुशल बरामद करने के लिए नगर पुलिस के अलावा एसओजी को भी लगाया गया था। देर रात बालिका को सकुशल बरामद करके तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि देवीपाटन परिक्षेत्र के डीआइजी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल की तरफ से दोनों टीमों को 25-25 हजार (कुल 50 हजार) रुपए के पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है। एसपी ने बताया कि प्रकरण में गहन छानबीन करते हुए दोषी लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular