जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बुधवार की रात दुकान बंद करके घर जा रहे एक सर्राफा व्यापारी से अज्ञात बदमाशों द्वारा करीब छह लाख रुपए के जेवरात लूटकर फरार होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने स्थानीय थाने से प्राप्त प्रथम सूचना के आधार पर बताया कि जिले के छपिया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत टैरवा में दुकान कर रहा एक सर्राफा व्यापारी बुधवार की देर शाम अपनी दुकान बंद करके सोहिला गांव में स्थित अपने घर वापस लौट रहा था। रास्ते में छपिया मंदिर के निकट स्पलेंडर मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने असलहे की नोक पर उसके पास से करीब 100 ग्राम के सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। लूटे गए जेवरात की कीमत छह-सात लाख रुपए बताए जा रही है। एसपी ने बताया कि घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे छपिया के प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह द्वारा व्यापारी से पूछताछ कर घटना के बारे में सत्यता का पता लगाया जा रहा है। क्षेत्र में तैनात पुलिस रेस्पांस वैन (पीआरवी) भी छानबीन में जुटी हुई है। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
यह भी पढें : कजली तीज पर 12 लाख कांवडियों ने किया जलाभिषेक
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
