जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बीती रात भाई ने अपनी सगी बहन की गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी। भाई को, बहन का गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक से अवैध सम्बंध होने का शक था। पुलिस ने हत्या के आरोपी भाई को गिरफ्तार करके हुए शव का पंचनामा करवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। कर्नलगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम नारायनपुर पूरे दामोदर निवासी कलीम (22) पुत्र मो. सलीम ने बुधवार की देर रात अपनी 16 वर्षीय बहन की शक के आधार पर गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतका के मां तस्लीमा की तहरीर पर बेटे के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद कर लिया गया है। मृतका की मां तस्लीमा ने बताया कि पति ने कुछ साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। उसके दो बेटे व दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी व बेटे कलीम की शादी हो चुकी है। छोटा बेटा परदेश में रहकर नौकरी करता है। घर में मां-बेटी और बड़ा बेटा रहते हैं। बुधवार की रात गांव में किसी के घर से लौटने पर जब उसने घर का दरवाजा खटखटाया, तो दरवाजा देर में खुला। इससे उसे कुछ संदेह हुआ। जब वह घर के अंदर गयी, तो चारपाई के पास गांव के ही एक लड़के को छिपा देखकर उसे पकड़ना चाहा, किन्तु वह हाथापाई करके मौके से फरार हो गया। उसने इस बारे में अपने बेटे कलीम को फोन पर जानकारी दी। कुछ देर बाद बेटे के घर लौटने पर जब उसने बेटी से पूछताछ शुरू किया तो दोनों में विवाद हो गया। परिणाम स्वरूप गुस्से में आकर उसने घर में रखे बांके से लड़की के गर्दन पर वार कर दिया। परिणाम स्वरूप उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
