Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Gonda : अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

गोण्डा (हि.स.)। देहात कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात अवैध शस्त्र फैक्टरी पर छापेमारी कर बने-अधबने शस्त्र और कारतूस बरामद करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों को पुलिस ने सोमवार को मीडिया के सामने पेश किया। 

प्रभारी निरीक्षक जेबी सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बसंतपुर तिवारी के मजरा रेहरा में कल रात छापा मारा। यहां घर में असलहा बनाते हुए जयराम वर्मा और उसके दो भाईयों ननके उर्फ अमरनाथ व श्रीराम वर्मा को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान पांच निर्मित, एक अर्ध निर्मित देसी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस, 7 खोखा कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए। तीनों आरोपितों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular