Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाला धरा गया

Gonda : अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाला धरा गया

संवाददाता

गोंडा। जिले के कौड़िया थाने की पुलिस ने रौब जमाने के लिए सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्त को तमंचा सहित गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर थाना कौडिया क्षेत्र के अन्तर्गत एक व्यक्ति का अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने का फोटो वायरल हुआ था। वह व्यक्ति रौब जमाने के लिए असलहा का प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे रहा था। वायरल फोटो का संज्ञान लेते हुए एसपी ने थानाध्यक्ष कौडिया को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी कर अवैध तमंचे को बरामद करने का निर्देश दिया था। उन्होंने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक आर्यनगर चौकी प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्त राहुल मिश्रा उर्फ अभिषेक मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा निवासी भैरमपुर थाना कौड़िया को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 01 अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया। अभियुक्त के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जेल रवाना किया गया।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular