संवाददाता
गोंडा। जिले के कोतवाली नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को एनडीपीएस एक्ट में वांछित 25 हजार रुपए के इनामिया को 03 सहयोगियों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उनके कब्जे से 04 किलो 550 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद किया गया है। पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी टीम ने बीती रात गश्त को दौरान शमशाद अली उर्फ मुन्ना, नवनीत गोस्वामी, अविनाश गोस्वामी व अंसार अहमद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 किलो 550 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। बताया जाता है कि अभियुक्त शमशाद अली उर्फ मुन्ना थाना कटरा बाजार में पंजीकृत अभियोग में वाछिंत था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया था।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
