अधिकाधिक सजा के लिए पूरी कोशिश करें अभियोजन अधिकारी
संवाददाता
गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गम्भीर प्राकृति के वादों में प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक दोषियों को सजा दिलायी जाय, जिससे अपराधी किस्म के लोगों को यह संदेश जाय कि छोटा से छोटा अपराध करने पर भी वे सजा से बच नहीं सकते हैं। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि न्यायालय में साक्ष्य के लिए आने वाले गवाहों से शत प्रतिशत परीक्षण कराया जाय तथा अकारण साक्षियों की वापसी न होने पाए। यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। दोषमुक्त मामलों में नियमानुसार अपील की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाय। समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने ई-प्रासीक्यूशन डाटा फीडिंग, सम्मन तामीला इत्यादि कार्यों की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। डीएम ने सभी संबंधित शासकीय अधिवक्ताओं एवं अभियोजन के अधिकारियों से न्यायालयों में साक्षियों की उपस्थिति और उनके पक्षद्रोही होने के कारणों की समीक्षा की। डीएम ने पुलिस विभाग व अभियोजन विभाग से कहा कि समन तामीला समयबद्ध होनी चाहिए। न्यायालयों में विचाराधीन मामलों में सफल अभियोजन पैरवी कर सजा का प्रतिशत बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि न्यायालयों में लंबित पुराने मामलों का निस्तारण शीघ्र हो सके। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, अभियोजन अधिकारी, एसीएमओ डॉक्टर जय गोविंद, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर राजिया बानो, अधिवक्तागण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
