Friday, March 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : अभियोजन की समीक्षा बैठक में इसे लेकर नाराज थे DM

Gonda : अभियोजन की समीक्षा बैठक में इसे लेकर नाराज थे DM

कहा-प्रदर्शन न सुधारने वाले शासकीय अधिवक्ताओं के खिलाफ करेंगे लिखा-पढ़ी

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आयोजित अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार ने कुछ शासकीय अधिवक्ताओं के प्रदर्शन से काफी नाराज हुए। उन्हांने स्थिति में सुधार करने को कहा। डीएम ने कहा कि यदि यही स्थिति बनी रही तो उन्हें फिर शासन से लिखा-पढ़ी करना पड़ेगा। दरअसल, गुरुवार को जिलाधिकारी माह जून 2022 के अभियोजन विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा में पाया गया कि आलोच्य माह में अदालत द्वारा महिला अपराध के तहत दिए गए फैसलों में केवल एक को सजा हुई है, जबकि सात छूट गए हैं। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्थिति ठीक नहीं है। आप लोगों से ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती। डीएम ने निर्देश दिया कि गम्भीर प्रकृति के वादों में प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक दोषियों को सजा दिलायी जाय, जिससे अपराधी किस्म के लोगों को यह संदेश जाय कि छोटा से छोटा अपराध करने पर भी वे सजा से बच नहीं सकते हैं। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सम्बंधी अपराधों में प्रभावी पैरवी करके दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने का निर्देश देते हुए डीएम ने शासकीय अधिवक्ताओं से कहा कि न्यायालय में साक्ष्य के लिए आने वाले गवाहों से शत प्रतिशत परीक्षण कराया जाय। यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए कि अकारण साक्षियों की वापसी न होने पाए। साथ ही दोषमुक्त मामलों में नियमानुसार अपील की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाय। डीएम ने न्यायालयों में साक्षियों की उपस्थिति और उनके पक्षद्रोही होने के कारणों की भी समीक्षा की। डीएम ने पुलिस विभाग से कहा कि समयबद्ध समन तामीला सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने गैंगेस्टर कोर्ट द्वारा तीन अभियुक्तों को सजा दिए जाने पर विशेष लोक अभियोजक दान बहादुर सिंह की प्रशंसा किया। समीक्षा बैठक के दौरान ई-प्रासीक्यूशन डाटा फीडिंग, समन तामीला इत्यादि की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, संयुक्त निदेशक अभियोजन राम अचरज चतुर्वेदी, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी संदीप पाण्डेय, जिला शासकीय अधिवक्ता बसंत कुमार शुक्ला, वरिष्ठ कारागार अधीक्षक, सहायक अभियोजन अधिकारी राजेश शुक्ला, सूरज यादव, विशेष लोक अभियोजक (पाक्सो एक्ट) अशोक कुमार सिंह, सुनील कुमार मिश्र, अनूप प्रताप सिंह, विशेष अधिवक्ता (एससीएसटी एक्ट) केपी सिंह, विशेष लोक अभियोजक दान बहादुर सिंह व उदय प्रताप वर्मा, विशेष अधिवक्ता विद्युत राम नरेश यादव, विशेष अधिवक्ता एनडीपीएस एक्ट अनुपम शुक्ल, विशेष अधिवक्ता ईसी एक्ट अजय कुमार तिवारी, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) ओम प्रकाश शुक्ल, दान बहादुर सिंह, अमित कुमार पाठक, घनश्याम पाण्डेय, मनमोहन मिश्र, चन्द्रशेखर सिंह, अभिनव चतुर्वेदी, अवनीश धर द्विवेदी, ड्रग इंस्पेक्टर राजिया बानो, न्याय सहायक चन्द्र प्रकाश मिश्र समेत अनेक अन्य शासकीय अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Gonda : अभियोजन की समीक्षा बैठक में इसे लेकर नाराज थे DM

यह भी पढें : जानें किन शर्तो पर भाजपा सांसद ने स्थगित किया प्रस्तावित धरना

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular