Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : अभियान चलाकर संरक्षित किए जाएं छुट्टा पशु

Gonda : अभियान चलाकर संरक्षित किए जाएं छुट्टा पशु

संवाददाता

गोंडा। गो सरंक्षण की व्यवस्था और गो आश्रय स्थलों का हाल जानने जनपद के आये नोडल अधिकारी विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा ए. दिनेश कुमार ने विकास भवन सभागार में जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान 31 मार्च 2023 तक शत प्रतिशत गो वंशों को संरक्षित किए जाने के लिए चल रहे अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी गौशालाओं में हरे चारे, भूसे पानी आदि की व्यवस्था की जाए। गौ शालाओं के बाहर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराएं जिससे गोवंश बाहर ना जा सके। उन्होंने सीडीओ गौरव कुमार को निर्देश दिए कि सभी अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को गौशालाओं का निरीक्षण करने और गौशालाओं की कमियों को दूर करने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन गौ शाला में शेड नहीं है, वहां मनरेगा के माध्यम से शेड बनवाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निरीक्षण के दौरान गौशाला पर मौजूद अभिलेखों को जरूर देखें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी गौशाला समिति की बैठक नियमित रूप से कराई जाये। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने सभी अधिकारियों से कहा कि वह नोडल अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का का अनुपालन कराएं। गौशाला में जाकर वहां पर जो भी कमी हो उसको दूर करें। गोवंशो को को खुले में ना घूमने दें और खेतों में ना जाने दे। बैठक में एसडीएम मनकापुर, एसडीएम सदर, पीडी डीआरडीए, डीडीओ, सीवीओ सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

रेडियो अवध पर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

क्या आप RJ बनना चाहते हैं?

रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908

मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…

रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908

RELATED ARTICLES

Most Popular