विद्यालय के प्रत्येक बच्चे को दी जाय एक पौधा बड़ा करने की जिम्मेदारी-राज्यमंत्री
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था। उसी क्रम में जनपद गोंडा में 40 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य मिला। गोंडा के कर्नलगंज में श्री राम जानकी मंदिर सकरौरा घाट, आयुष वन में राज्यमंत्री उर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश सोमेन्द्र तोमर की गरिमामयी उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम की नोडल अधिकारी कंचन वर्मा महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश वृक्षारोपण कार्यक्रम में मौजूद रही। वहीं कार्यक्रम के दौरान वहां पर उपस्थित विद्यालयों के छात्र-छात्रायें एनसीसी, स्काउट एण्ड गाइड सहित अन्य बच्चों को भी पौधों का वितरण राज्यमंत्री, नोडल अधिकारी, विधायकों, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कराया गया।

राज्य मंत्री ने इस मौके पर कहा कि आज के विशेष अभियान में जितने भी पेड़ लगाए गए है, उन सभी पेड़ों को जिंदा रखा जाए उनकी समय से देखभाल हो। समय-समय पर अधिकारी भी उसकी देख-रेख करते रहे। उन्होंने कहा प्रत्येक विद्यालय के एक छात्र एवं छात्रा को पौधे लगाने की जिम्मेदारी दे दी जाए और सभी लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जितना अधिक वृक्षारोपण होगा वातावरण उतना ही सुंदर होगा। उन्होंने लोगों से फलदार छायादार औषधीय वृक्ष लगाने की भी अपील की। इस मौके पर मौजूद नोडल अधिकारी ने भी सभी अधिकारियों कोछज निर्देश दिए कि इस वृहद अभियान में जो पौधे लगाए गए हैं उनके सुरक्षा हेतु पर्याप्त इंतजाम किये जायें। सभी पौधों की जियो टैगिंग हो उनको पर्याप्त मात्रा में खाद पानी भी उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर नोडल अधिकारी श्रीमती कंचन वर्मा, विधायक कटरा बाजार बावन सिंह, विधायक कर्नलगंज अजय सिंह, मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव पूर्वी, जिलाधिकारी नेहा शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मौलि, वन संरक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी पंकज कुमार शुक्ल, उपजिलाधिकारी कर्नलगंज विशाल कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी नवीना शुक्ला, एसडीईएओ वन विभाग सुदर्शन, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्रशेखर, जिला पंचायत राज अधिकारी लाल जी दूबे, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका करनैलगंज, जिला अध्यक्ष भाजपा अमर किशोर कश्यप, अन्य सभी जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभाग के अधिकारीगणों द्वारा पौधे लगाए गए।

अनुरोध
*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक
पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
