Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : अब विद्यालयों में डग्गामार वाहनों का संचलन होगा मुश्किल

Gonda : अब विद्यालयों में डग्गामार वाहनों का संचलन होगा मुश्किल

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। विद्यालयों में बच्चों को लाने ले जाने के लिए लगे वाहनों में स्पीड लिमिट डिवाइस, जीपीएस सिस्टम, फर्स्ट एड बाक्स, अग्नि शमन यंत्र एवं सीसीटीवी यदि अनिवार्य रूप से नहीं लगा है तो उसे सीज कर दिया जाय। यह निर्देश जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली के उपबन्ध व शासनादेश को जिले में अक्षरशः लागू कराएं। सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए मानक के अनुरूप न पाए जाने वाले स्कूल वाहनों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाय। उन्होंने स्कूल प्रतिनिधियों को भी निर्देशित किया कि स्कूल वाहनों के सम्बन्ध में नियमावली का अध्ययन कर लें एवं मानक के अनुरूप वाहनों को ठीक कराते हुए वाहन का संचालन करें। स्कूली बच्चों की सुरक्षा में किसी भी एजेंसी द्वारा की गई लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों की जॉच के सम्बन्ध में शासन द्वारा प्रेषित चेक लिस्ट को समस्त स्कूलों को प्राप्त करा दिया जाय एवं उस चेक लिस्ट के अनुरूप वाहन का रखरखाव सुनिश्चित करते हुए संचालन किया जाय।
जिलाधिकारी ने सरकारी व गैर सरकारी वाहनों की भी नियमित रूप से फिटनेस जाँच कराने, दुर्घटना स्थलों का चिन्हीकरण करने एवं सवारी वाहनों में ओवर लोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनपद के दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों एवं ब्लैक स्पॉट के चिन्हांकन के सम्बन्ध में परिवहन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी यातायात एवं सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को समस्त चिन्हित ब्लैक स्पॉटों का भौतिक निरीक्षण करने तथा लोक निर्माण विभाग को निर्धारित गति सीमा से संबंधित बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु नियमों का व्यापक प्रचार प्रसार कराने का निर्देश भी परिवहन एवं पुलिस विभाग को दिया। उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालकों का कैम्प लगाकर स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह विद्यालयों में लगे वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराएं। उन्होंने सभी विद्यालयों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाने को भी कहा। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी वबिता वर्मा ने डीएम को अवगत कराया कि समय-समय पर हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने वाले वाहनांे के चालकों के प्रति वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है और उनके वाहन चालकों को हेलमेट व सीटबेल्ट लगाने से लाभ व न लगाने से हानि के संबंध में जागरूक किया जाता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, आरटीओ, आरटीओ बबीता वर्मा, एआरटीओ परिवर्तन शैलेंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, ट्राफिक इंस्पेक्टर मनोज पाठक तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Gonda : अब विद्यालयों में डग्गामार वाहनों का संचलन होगा मुश्किल

अनुरोध

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक👇 पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”,  रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular