Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : अब ‘डायनिंग शेड’ में बैठकर बच्चे खाएंगे मिड डे मील

Gonda : अब ‘डायनिंग शेड’ में बैठकर बच्चे खाएंगे मिड डे मील

प्रदीप पांडेय

गोंडा। प्राइमरी पाठशाला में पढ़ने वाले मासूम बच्चे अब जमीन पर बैठकर दोपहर का भोजन नहीं करेंगे। इसके लिए जिले में ‘डायनिंग शेड’ का निर्माण शुरू हो गया है। अब बच्चे बाकायदा स्थायी रूप से तैयार कराई गई बेंच पर बैठकर सामने की डेस्क पर थाली रखकर भोजन कर सकेंगे। जिले के मुजेहना विकास खंड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय देवरिया अलावल में डायनिंग शेड लगभग बनकर तैयार है। खण्ड विकास अधिकारी विकास मिश्रा बताते हैं कि मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार के निर्देशन में आदर्श ग्राम देवरिया अलावल के परिषदीय विद्यालय में डायनिंग शेड तैयार कराया गया है, जो लगभग पूर्ण होने के कगार पर है। उन्होंने बताया कि इसका रंग-रोगन और चित्रकारी बिल्कुल इस प्रकार से कराया गया है कि बच्चों को विद्यालय का परिवेश नजर आए और आनंद पूर्वक बेंच पर बैठकर सामने थाली रखकर मध्यान्ह भोजन ग्रहण कर सकें। उन्होंने बताया कि यह कार्य करीब 15 दिनों में पूर्ण हुआ है। इसे ग्राम पंचायत निधि से करीब 70 हजार रुपये की लागत से तैयार कराया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त विद्यालय में करीब 100 बच्चे नामांकित हैं, जो जमीन पर खुले में बैठकर भोजन करते थे और प्रांगण में गंदगी भी होती थी। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद एक बार में 70 बच्चे एक साथ बैठकर भोजन कर सकेंगे। डायनिंग शेड के निर्माण और डिजायनिंग के लिए सीडीओ गौरव कुमार ने बीडीओ विकास मिश्रा की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि जिले के और भी ग्राम प्रधानों से इस दिशा में आगे बढ़कर काम करने की अपील करते हैं।

यह भी पढें : एक बार में डिलीट होंगे सभी फालतू और पुराने Email

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular