Sunday, March 15, 2026
Homeराष्ट्रीयGonda : अब जल्द पकड़े जाएंगे अपराधी, फिंगरप्रिंट पहचान यूनिट हुई सक्रिय

Gonda : अब जल्द पकड़े जाएंगे अपराधी, फिंगरप्रिंट पहचान यूनिट हुई सक्रिय

अपर पुलिस अधीक्षक ने अँगुष्ठ छाप कार्यालय का किया निरीक्षण

संवाददाता

गोंडा। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने राष्ट्रीय स्वचालित फ़िंगरप्रिंट पहचान प्रणाली का निरीक्षण कर कार्यालय में नियुक्त कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जनपद के पुलिस कार्यालय में स्थापित राष्ट्रीय स्वचालित फ़िंगरप्रिंट पहचान प्रणाली ने सुचारू रूप से कार्य करना प्रारम्भ कर दिया है। इसमें कार्यरत सभी पुलिस कर्मियों को भारत सरकार द्वारा संचालित अगुंलि चिन्ह व्यूरो उत्तर प्रदेश ने प्रशिक्षित किया है। इन प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा जनपद में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये अपराधियों के फिंगर प्रिंट, फोटोग्राफ व अन्य पहचान इकठ्ठे किये जा रहे हैं। जनपद में घटित चोरी, नकबजनी, लूट, हत्या जैसी जघन्य आदि अपराध में मौके पर फील्ड यूनिट के अधिकारी कर्मचारीगण जाकर चांस फिंगर प्रिंट इक्कठे कर रहे हैं, जिससे राष्ट्रीय स्वचालित फ़िंगरप्रिंट पहचान प्रणाली द्वारा तुरन्त अपराधियों का पता चल जा रहा है।

यह भी पढें : ’बंगाल मॉडल’ के लिए केन्द्र के खिलाफ धरने पर बैठे PM के भाई!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular