जानकी शरण द्विवेदी
लखनऊ। जिलों में होने वाले दंगों और उपद्रव को रोकने का काम अब पुलिस की एक स्पेशल टीम करेगी। इसके लिए राज्य के सभी जिलों में 20 से 40 पुलिस कर्मियों की एक विशेष टीम बनाई गई है, जो एंटी राइट फुल बॉडी प्रोटेक्टर एक्रूटमेंट से लैस होगी। अब भविष्य में ऐसी किसी भी घटना में पुलिस पत्थर का जवाब पत्थर से देते नज़र नहीं आएगी। इस एक्रूटमेंट को पहनने के बाद टीम में शामिल पुलिस कर्मी पत्थरों से अपनी पूरी तरह बचाव करते हुए उपद्रवियों का आसानी से मुकाबला कर सकेंगे। शुक्रवार को जुमे की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में इस टीम को तैनात किया गया था। विभाग के बड़े अधिकारी बताते हैं कि किसी उपद्रव के दौरान पत्थरबाजी की घटना होने पर पुलिस वालों को पत्थरों से बचने के लिए न सिर्फ खुद छिपना पड़ता है, बल्कि कई बार उसे भी पत्थरबाजों पर उन्हीं की तर्ज पर पत्थरबाजी करने को मजबूर होना पड़ता है। उपद्रव के बाद जब सीसीटीवी फुटेज या अन्य माध्यमां से मौके की तस्वीर सामने आती है तो यह तय नहीं हो पाता कि पत्थरबाजी की शुरुआत किधर से हुई थी, क्योंकि दोनों तरफ के लोग पत्थर फेंकते हुए कैमरों में कैद होते हैं। अब पुलिस को पत्थर के जवाब में पत्थर न फेंकना पड़े, इसके लिए स्पेशल टीम की यह व्यवस्था शुक्रवार की जुमे की नमाज से ही लागू कर दी गई। हर जिले में 20 से 40 युवा पुलिस कर्मियों की टीम बनाई गई है जो इस एक्रूटमेंट से लैस होकर अलर्ट थे। यह टीम शुक्रवार को जुमे की नमाज को सकुशल निपटाने के लिए तैनात भी रही और पैदल मार्च भी किया। परिणाम स्वरूप प्रदेश के सभी जिलों में जुमे की नमाज शांति पूर्वक बीता।

देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेन्द्र कुमार अग्रवाल बताते हैं कि इस टीम के बाडी प्रोटेक्टर की बनावट इस तरह है कि उपद्रवी केवल इस टीम की तैनाती देखकर ही सहम जाएंगे। अभी तक पत्थरबाजी होने पर पुलिस एक जगह रुक जाती थी। एक जगह से ही वह पत्थरबाजों पर खुद पत्थर चलाती थी और किसी चीज की आंड़ लेकर आंसू गैस के गोले छोड़ती थी या जवाबी कार्रवाई करती थी, क्योंकि पुलिसकर्मी का शरीर पत्थर से पुरी तरह सुरक्षित नहीं रहता था। उसके शरीर का आधा हिस्सा प्रोटेक्ट नहीं रहता था। उन्होंने बताया कि परिक्षेत्र के हर जिले में पुलिस कर्मियों की जो स्पेशल टीम बनाई गई है, उन्हें फुल बॉडी प्रोटेक्टर एक्रूटमेंट दिया गया है। यह एक्रूटमेंट पुलिस मुख्यालय से प्रदान किया गया है। इसे पहनने के बाद यह टीम खासकर दंगों और उपद्रव में निडर होकर काम कर सकेगी। उन्होंने बताया कि परिक्षेत्र के बहराइच जिले में 48 तथा गोंडा, बलरामपुर व श्रावस्ती जिलों में 38-38 पुलिस कर्मियों की तैनाती इस विशेष यूनिट में गई है। इससे पूर्व गोंडा के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने शारीरिक दक्षता विकसित करने के लिए जवानों के साथ शहर की सड़कां पर दौड़ लगाकर मानसिक व शारीरिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया। साथ ही आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई। जवानों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम भी करवाया। एसपी ने शांति व्यवस्था व जुमे की नमाज़ के दृष्टिगत थाना प्रभारियों, उपनिरीक्षकों, महिला आरक्षियों समेत परेड में शामिल समस्त पुलिस कर्मियों को अराजक तत्वों व उपद्रवियों से निपटने के लिए अश्रु गैस, ग्रेनेड, रबड बुलेट, मिर्ची बम, एण्टीराइट गन आदि चलवाकर बलवा ड्रिल का अभ्यास करवाया तथा उनसे निपटने के बारे में जरूरी टिप्स भी दिए। जवानां को फील्ड क्राप्ट के बारे में जानकारी देते हुए उसका भी अभ्यास करवाया। जुमे की नमाज़ को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु वे सभी पुलिस अधिकारियों व सम्बंधित मजिस्ट्रेटों के साथ क्षेत्र में लगातार गश्त करते हुए। इस दौरान उनके साथ पुलिस की यह स्पेशल टुकड़ी भी मौजूद रही।

यह भी पढें : इस रुसी संपादक ने यूक्रेन पर हमले के लिये पुतीन को माना जन शत्रु!
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
