Wednesday, April 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : 'अनंता' के तहत नुजहत व मुस्कान को चुना गया ब्रांड...

Gonda : ‘अनंता’ के तहत नुजहत व मुस्कान को चुना गया ब्रांड एम्बेसडर

संवाददाता

गोंडा। मिशन शक्ति 4.0 के तहत गुरुवार को जिला प्रोबेशन कार्यालय में ‘अनंता’ इवेंट का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से समाज में बदलाव के लिए प्रयासरत महिलाओं की प्रेरक कहानियां विभिन्न माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाये जाने के उद्देश्य से जनपद की श्रीमती नुजहत व कु. मुस्कान शुक्ला को चुना गया। यह जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि महिला के मुद्दों को लेकर संघर्षशील रहने वाली विकास खंड झंझरी की खैराबाग बड़गांव की निवासी श्रीमती शेख नुजहत गांव-गांव जाकर महिलाओं के बीच जागरूकता फैला रही हैं। इसके साथ ही प्रताड़ित महिलाओं का सहारा बनकर उन्हें प्रशासन व अन्य माध्यमों से सहयोग प्रदान करा रही हैं। अनन्ता इवेंट के मौके पर श्रीमती नुजहत ने बताया कि गांव-गांव में समुदाय बैठक भी आयोजित करती हैं, जहां महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों का लेकर जागरूक किया जाता है। वे विगत चार वर्षों से घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, महिला स्वास्थ्य पर चर्चा, महिला मानवाधिकार, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में परिश्रम कर रही हैं। उनके द्वारा विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों के अधिकारों पर चर्चा व गुड टच-बैड टच के बारे में जागरूक किया जा रहा है। वन स्टाप सेंटर के माध्यम से 10 ऐसी महिलाओं को काउंसलिंग व मध्यस्थता कराया गया तथा घरेलू हिंसा की 14 ऐसी महिलाएं, जिन्हें विभिन्न थानों के माध्यम से न्याय दिलाया गया है। बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर 6वां व जनपद स्तर पर पहला स्थान अपने नाम करने वाली कु. मुस्कान शुक्ला को अनन्ता इवेंट के तहत चयनित किया गया। मुस्कान 2020 की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में भी जनपद में 91.16 प्रतिशत अंक प्राप्त 7वां रैंक प्राप्त किया था। उन्होंने बताया कि वह डाक्टर बनना चाहती हैं, जिससे समाज की सेवा एक चिकित्सक के रूप में रहकर कर सके। वह नीट की तैयारी के लिए आनलाइन कोचिंग की भी शुरूआत की है। मुस्कान की मां श्रीमती दुर्गेश नंदनी स्वास्थ्य विभाग में आशा के पद पर कार्यरत हैं तथा उनके पिता बहराइच जनपद में शिक्षा विभाग में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। कु. मुस्कान ने बताया कि उनके भाई आकाश शुक्ला भी 2019 में टॉपर रहे हैं तथा बहन महक शुक्ला पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार व गुरुजनों को दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने श्रीमती शेख नुजहत व मुस्कान शुक्ला को सम्मानित किया गया। इस दौरान अखलाक अहमद, चन्द्रमोहन वर्मा, ज्योत्सना सिंह, उपेन्द्र श्रीवास्तव, शिव गोविन्द वर्मा, राजकुमार आर्य, संजय कुमार, योगेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Gonda : 'अनंता' के तहत नुजहत व मुस्कान को चुना गया ब्रांड एम्बेसडर

यह भी पढें : साढ़े छह किलो खाद्यान्न में थी 63 लोगों को भोजन कराने की तैयारी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular