Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : अधिकारियों ने परखी कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां

Gonda : अधिकारियों ने परखी कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां

प्रदीप पांडेय

गोंडा। जिले में अनेक जगहों पर आगामी सात नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। आयोजित मेले में क्षेत्र के तमाम मेलार्थी शामिल होंगे। इस दौरान मेले में तमाम प्रकार की दुकानों समेत बच्चो के लिए झूले आदि की व्यवस्था होगी। मेले में सभी जगह सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस टीम की तैनाती रहेगी। जिले के इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत तिर्रे मनोरमा, धुसवा और ईश्वर नंद कुट्टी आदि पौराणिक स्थलों पर भी इस अवसर पर विशाल मेले का आयोजन होगा। उक्त स्थलों पर मेले के आयोजन को लेकर अनेक प्रकार की तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। इसी के क्रम में तिर्रे मनोरमा में आयोजित होने वाले मेले को लेकर बुधवार को सीओ सदर विनय कुमार सिंह ने यहां पहुंचकर मेला प्रांगण और पौराणिक सरोवर का जायजा लिया। साथ ही स्थानीय लोगो संग बैठक कर जरूरी वार्ता की। उन्होंने लोगों से बगैर किसी विवाद के शांतिपूर्ण ढंग से मेला आयोजित करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति मेले के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी करने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। ग्रामीणों ने पुलिस का सहयोग करने का आस्वाशन दिया और लोगो ने अपने विचार भी व्यक्त किये। इस अवसर पर इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय अपने सहयोगियों संग मौके पर मौजूद रहे। सीओ सदर ने श्री पांडेय को मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। निरीक्षण और बैठक के दौरान यहां नायब तहसीलदार नेहा राजवंशी भी मौजूद रहीं।
आपको बता दंे कि तिर्रे मनोरमा में लगने वाले मेले का विशेष महत्त्व है। यहां पर एक विशाल सरोवर है। यहां से एक नदी निकलती है, जिसे मनवर या मनोरमा के नाम से जाना जाता है। यह पवित्र स्थान ब्रह्मज्ञानी नचिकेता के पिता ऋषि उद्दालक मुनि की तपोभूमि है, जो कि जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस स्थान पर प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास में पूर्णमासी को विशाल मेला लगता है। श्रद्धालु यहां आकर सरोवर में स्नान कर दान करते हैं। यहां प्राचीन मंदिर व सरोवर आज भी मौजूद है। यहां कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले में आस पास क्षेत्र के हजारांे श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होती है। परिसर में सैकड़ों दुकानें मेले से दो दिन पूर्व ही लग जाती हैं। मेले में सर्कस, नृत्य, झूले, प्रदर्शनी व मिठाइयों की दुकानें लगती हैं। यहां पर चीनी से निर्मित मिठाई गट्टा व बरसोला दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। मेले में टेम्पो, जीप, बाइक, कार, साइकिल के साथ तमाम लोग पैदल पहुंचते है और मेले का आनंद उठाते है।

Gonda : अधिकारियों ने परखी कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular