शुभम द्विवेदी
कर्नलगंज, गोंडा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत धौरहरा चौराहे के समीप आज सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम रुदौलिया निवासी ननकू (28) पुत्र छेदी शुक्रवार की सुबह बाइक से कहीं जा रहे थे। इस बीच सरयू पुल से कुछ दूरी पर धौरहरा चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। परिणाम स्वरूप उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
यह भी पढें : चार ब्लाकों में नए बीडीओ, तीन में अतिरिक्त प्रभार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
