Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : 30 वर्षीय युवक का शव बरामद

Gonda : 30 वर्षीय युवक का शव बरामद

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले में मंगलवार को पूर्वान्ह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने बताया कि जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत लालपुर चंद्रभान के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने आज पूर्वान्ह पुलिस को सम्मय माता मंदिर जाने वाली सड़क के किनारे झाड़ी में एक 30 वर्षीय युवक का शव पाए जाने की सूचना दी। इस सूचना पर एएसपी स्वयं सीओ सिटी, प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी एससीपीएम, डॉग स्क्वायड तथा फॉरेंसिक टीम को साथ लेकर तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का गहन निरीक्षण करते हुए साक्ष्य संकलित किया। साथ ही शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया। मृत युवक की शिनाख्त शहर के रानी बाजार निवासी सूरज गुप्ता पुत्र घनश्याम गुप्ता (30) के रूप में हुई है। सूरज के पिता ने बताया कि सोमवार शाम वह घर से निकला था लेकिन रात तक नहीं लौटा। इसके बाद चिंतित घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। परिजनों ने परिचितों और दोस्तों से पूछताछ की लेकिन देर रात तक उसका कहीं पता नहीं लगा। युवक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या करके शव फेंका गया है। शव की शिनाख्त होने पर नगर कोतवाली पुलिस रानी बाजार स्थित व्यापारी के घर पहुंची। घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। नगर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढें : चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित 234 कार्मिकों पर होगी FIR

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular