Saturday, February 21, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : अचानक महिला थाना व वन स्टाप सेंटर पहुंचे एसपी

Gonda : अचानक महिला थाना व वन स्टाप सेंटर पहुंचे एसपी

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने शुक्रवार को
महिला थाना तथा वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, बंदी गृह व थाना परिसर आदि का भलीभांति अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों को अद्यतन करने, साफ सफाई रखने एवं महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों को आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके प्रति सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करते हुए तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने आईजीआरएस व जन शिकायतों के सम्बन्ध में लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर प्रत्येक प्रार्थना पत्र का स्वयं मौके पर जाकर आवेदक की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने वन स्टाप सेन्टर का औचक निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने उपस्थित पीड़ित महिलाओं से सेंटर पर प्रदान की जा रही सहायता व सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की तथा मौके पर मौजूद महिला डाक्टर, पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, प्रभारी महिला थाना पूनम यादव, पीआरओ राकेश सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Gonda : अचानक महिला थाना व वन स्टाप सेंटर पहुंचे एसपी
RELATED ARTICLES

Most Popular