जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष व जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार की प्रेरणा से संचारी रोगों पर अंतर स्कूल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय संपूर्णानंद टाउन हॉल में सफलता पूर्वक किया गया, जिसमें नगर के 32 स्कूलों के 120 बच्चों ने प्रतिभाग किया। यह जानकारी देते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह सलूजा ने बताया कि प्रतियोगिता में पहला स्थान टीम ई को मिला, जिसमें शालिनी वाजपेई, आशीष तिवारी, अभिनव सिंह व अंशिका वर्मा शामिल रहे। द्वितीय स्थान टीम सी को मिला, जिसमें अंकित मौर्य, कुशाग्र सिंह, अनुष्का सिंह व दिशा तिवारी शामिल रहे। तृतीय स्थान संयुक्त रूप से टीम बी व एफ को मिला, जिसमें क्रमशः कुशाग्र शुक्ला, राज पाण्डेय, स्वस्तिका मौर्य, भूमि दूबे तथा अस्तित्व सिन्हा, दृष्टि शुक्ला, अनस मजहर, अनुज्ञा सिंह शामिल रहे। उन्होंने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीओ गौरव कुमार तथा विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड कैप्टन उमाशंकर सिंह व बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर अपने सम्बोधन में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से समाज एवं लोगों में जागरूकता आएगी। साथ ही विभिन्न प्रकार की बीमारियों से थोड़ी सी सावधानी बरतने पर बचा जा सकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि लोगों में जागरूकता का अभाव है। रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा ऐसी प्रतियोगिताएं आगे भी कराई जाएगी। इस मौके पर सभापति सीएमओ डॉ रश्मि वर्मा, उपसभापति डॉ शेर बहादुर सिंह, सचिव डॉ एपी सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, अधिवक्ता अजेय विक्रम सिंह, पंकज सिन्हा, केबी सिंह, अमित पांडेय, डॉ अफ़ज़ाल अहमद, विकास मनोहर श्रीवास्तव, डॉ दिलीप शुक्ला, सुदीप श्रीवास्तव, कसीम सिद्दीकी, सैयद हाकिम अली, रेडक्रॉस सोसाइटी की मातृ शक्ति शाखा से संरक्षक डॉ ज्योत्सना शुक्ला, उपसंरक्षक गण श्रीमती मुक्ता सलूजा, श्रीमती नीता सिंह, वर्षा सिंह, उपसभापति श्रीमती सोनी सिंह, कोषाध्यक्ष पुनीता मिश्रा, सह सचिव ज्योति सिंह, डॉ अनुष्का सिंह, अपराजिता सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढें : बालिकाओं का नव निर्मित हास्टल देख चढ़ा CDO का पारा

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
