Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

Gonda : अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

संवाददाता

गोंडा। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अमृत महोत्सव समारोह के अन्तर्गत जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय सनबीम स्कूल में आयोजित अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सेंट थॉमस, सेंट जेवियर्स तथा रघुकुल कालेज के बच्चों ने प्रतिभाग किया। यह जानकारी देते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य दीपाली मेहरोत्रा ने बताया कि सभी प्रतिभागी विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से देशभक्ति की अलख जगाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण कौशल, पोस्टर, कलरिंग, स्लोगन, निबंध, फैंसी ड्रेस आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं अपनी अभिव्यक्ति दी। प्रतियोगिताओं में आजादी के ’अमृत महोत्सव’ की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रही थी। सभी प्रतियोगिताओं में ओवर आल चैम्पियन सनबीम स्कूल तथा उपविजेता सेंट जेवियर्स स्कूल रहा। सनबीम स्कूल से प्रियांशु, परी, आराध्या, रिमशा, सेंट जेवियर्स से मंजरी, साक्षी तथा रघुकुल विद्यापीठ से शुभांग, दीक्षा व हार्दिक विजयी रहे। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय की प्रधानाचार्य ने प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार से सम्मानित किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए सहयोगी शिक्षक, शिक्षिकाओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेंट जेवियर्स स्कूल की विभा व अल्पना, सेंट थॉमस से संजीव, रघुकुल विद्यापीठ से पूनम सिंह, सनबीम स्कूल के मोहम्मद आदिल, सुनीता मिश्रा, शालिनी श्रीवास्तव का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Gonda : अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

यह भी पढें : अब स्कूलों में खेल जाएंगे गिल्ली डंडा, इक्कल-दुक्कल समेत ये 75 देशी खेल

Gonda : अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular