जिले में पहली बार बीसीसीआई के मानकों पर हो रहा गोंडा चैलेंज कप
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पहली बार उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (सम्बद्ध बीसीसीआई) के निर्देशन में गोंडा क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) द्वारा आगामी 02 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक अन्डर-16 राज्य स्तरीय टूर्नामेंट (गोंडा चैंलेंज कप-2023) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राज्य की 08 टीमें प्रतिभाग करेंगी। यह जानकारी देते हुए टूर्नामेंट निदेशक एवं फैजाबाद के जोनल हेड उमैर अहमद ने बताया कि यह पहला अवसर है, जब डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन फैजाबाद तथा गोंडा क्रिक्रेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में बीसीसीआई के मानकों पर पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम तथा श्री रघुकुल विद्यापीठ के खेल मैदान पर मैच खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि गोंडा के जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार गुरुवार को पूर्वान्ह 11 बजे जवाहर लाल स्टेडियम पर मैच का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि यूपीसीए के निर्देश पर लीग आधारित इस प्रतियोगिता के ग्रुप ए में बहराइच, जालौन, फैजाबाद व लखनऊ तथा ग्रुप बी में रायबरेली, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद और सुलतानपुर की क्रिकेट टीमें शमिल हैं। आयोजन सचिव व रणजी खिलाड़ी रहे राशिद हुसैन खान ‘चांद क्रिकेटर’ ने बताया कि यह पहला अवसर है, जब यूपीसीए के निर्देशन में गोंडा जिले में इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई के मानकों के अनुरूप खिलाड़ियों के ठहरने व खाने-पीने का समुचित प्रबंध किया जा रहा है। दोनों ग्राउण्ड पर मैच के दौरान पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध भी रहेगा। राशिद ने बताया कि गोंडा चैलेंज कप का आयोजन जिले के खेल के इतिहास में मील का पत्थर शामिल होगा। इस टूर्नामेंट के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद जीसीए को स्वतंत्र रूप से यूपीसीए से सम्बद्धता मिल जाने की पूरी संभावना है। ऐसा होने पर क्रिकेट के खिलाड़ियों की नई पौध तैयार होगी और उसे आगे बढ़ने का एक उचित माध्यम प्राप्त हो सकेगा। बता दें कि शिखर पर पहुंचने वाले खिलाड़ी अपने जिले से शुरुआत करके राज्य स्तरीय टीम का हिस्सा होते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचते हैं। अब तक जिले में किक्रेट एसोसिएशन न होने से यहां के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए कोई उचित मंच नहीं था। उन्होंने बताया कि 03, 04, 07, 08 व 09 फरवरी को दोनों ग्राउण्ड पर मैच होगा। अन्य तिथियों में केवल स्टेडियम में होगा। 06 तथा 10 फरवरी को अवकाश रखा गया है। अपरिहार्य परिस्थितियों में टीमों के मध्य मैच की तिथि व समय में संशोधन किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सभी मैच सफेद पोशाक में खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम को तीन मैच खेलने का अवसर मिलेगा। बीसीसीआई के निर्देशानुसार, एक सितम्बर 2006 से एक सितम्बर 2008 के बीच जन्मे बच्चे ही प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे। जन्म तिथि के प्रमाणन के लिए खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने इस मौके पर प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण किया। इस मौके पर आयोजन समिति के उपाध्यक्ष विवेक लोहिया, दिनेश कुमार मिश्रा, संयुक्त निदेशक प्रदीप मिश्रा, उप क्रीडाधिकारी अशोक सोनकर, कृष्ण कुमार मिश्रा, आफताब अहमद, मो. अख्तर, फिरोज अहमद, अरशद अंसारी, शहनवाज रिजवी आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढें :
*आपके अपने शहर गोंडा में शुरू हो रहा है “रेडियो अवध”; तो इसे सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh
*और रोजाना प्रातः 07 बजे से सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना”, 08 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”*
*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे राशि, आरजे कनिका, आरजे नील, आरजे कबीर और आरजे अमित द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम*
*तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का*
क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…
रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
