Gonda : पांच करोड़ की लागत से पांच अमृत सरोवर बनाएगा जिला पंचायत

अशोक पुर में जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह ने किया भूमि पूजन

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला पंचायत द्वारा जिले भर में एक एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में विस्तृत पांच तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाएगा। लगभग एक वर्ष में बनकर पूरी तरह से तैयार होने वाले इन अमृत सरोवरों के निर्माण और विकास पर करीब पांच करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि पांच अमृत सरोवर क्रमशः स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व. चन्द्रभान शरण सिंह अमृत सरोवर विश्नोहरपुर (16770 वर्ग मी), बाबा बनादास अमृत सरोवर अशोकपुर (13940 वर्गमी), लक्ष्मीकुण्ड अमृत सरोवर गोकुला (14860 वर्गमी), बाबा जुगेश्वर नाथ अमृत सरोवर कांजीदेवर (4311 वर्गमी) एवं अमृत सरोवर मौहारी (17440 वर्गमी) का भूमि पूजन सम्पन्न हो गया। उन्होंने बताया कि अशोक पुर में क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भूमि पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बताया कि सभी सरोवर पांच मीटर गहरे होंगे। उनके चारों तरफ पर्याप्त चौड़ाई का वाकिंग पाथ होगा। मनुष्य एवं जानवर दोनों को तालाब तक पहुंचने की सुगमता के लिए रैम्प एवं सीढ़ियां बनाई जाएंगी। छाया के लिए चारो तरफ पौधरोपण होगा। ध्वजारोहण के लिए स्थान बनाया जाएगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख तरबगंज मनोज कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अन्नू शुक्ला, पंकज कुमार सिंह, अभियन्ता जिला पंचायत अभय सिंह, अवर अभियन्ता गण प्रभात कुमार, आदित्य प्रकाश, रोहित कुमार कनौजिया, रंजीत कुमार आदि की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सम्बन्धित ग्राम पंचायत के प्रधान एवं अन्य गणमान्य नागरिक एवं सम्बन्धित लेखपाल भी उपस्थित रहे।

यह भी पढें : घर पर कितना कैश और गोल्ड रख सकते हैं?

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

error: Content is protected !!