Saturday, July 12, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Gonda : दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के खरगूपुर व परसपुर थाने की पुलिस ने रविवार को बालिकाओं के साथ दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले की खरगूपुर थाने की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने व उसके साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त अनोखी लाल उर्फ छोटू नाऊ निवासी पटखौली थाना खरगूपुर को भगवान दीन पुरवा चौराहा के पास से उपनिरीक्षक धीतेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी, सोनू कनौजिया व आरक्षी चेतन पाण्डेय ने गिरफ्तार कर किया। उसके विरुद्ध स्थानीय थाने पर बीते नौ मार्च को भादवि की धारा 363, 366, 376 व 3/4 पाक्सो एक्ट का अभियोग दर्ज कराया गया था। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई करके अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया।
इसी प्रकार परसपुर थाने की पुलिस ने आज गैंग रेप के आरोपी अमित कुमार उर्फ जयदेव पुत्र राघव राम निवासी ग्राम रमेश्वरपुरवा मौजा सुसुण्डा थाना परसपुर को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि स्थानीय थाने पर एक व्यक्ति द्वारा शनिवार को अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए भादवि की धारा 376डी, 506 तथा 5जी/6 पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आज एक आरोपी को डेहरास चौराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी टीम में आरक्षी गण चरन सिंह व अखिलेश यादव शामिल थे।

यह भी पढें : सोंच समझकर घर से निकलें, रहेगा रूट डायवर्ट

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular