बार एसोसिएशन सभागार में वकीलों ने किया सम्मानित
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले के लोकप्रिय चिकित्सक डा. राजेश पाण्डेय कचहरी में वकीलों के बैठने के लिए हाल का निर्माण कराएंगे। उनके इस ऐलान पर आज अधिवक्ताओं ने खुशी मनाई और उनका मार्ल्यापण करके स्वागत किया। मंगलवार को बार एसोसिएशन के पदाधिकारी कक्ष में अधिवक्ताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष रवि चंद्र त्रिपाठी व संचालन महामंत्री रितेश यादव ने किया। डा. पांडेय द्वारा कचहरी में अधिवक्ता हाल का निर्माण कराने की घोषणा किए जाने पर वकीलों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभी अधिवक्ताओं ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में गौरी शंकर चतुर्वेदी, राधेश्याम पांडेय सुरेंद्र शुक्ला, कृष्ण मुरारी मिश्रा, राकेश कुमार शर्मा, सावन कुमार, मनोज कुमार श्रीवास्तव, नंद गोपाल शुक्ला, मो उमर, राकेश कुमार दूबे, विमल कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने ध्वनि मत से उनके निर्णय की सराहना की।
यह भी पढें : अब कहीं भी खड़े नहीं होंगे ठेले, पटरी दुकानों के लिए भी जगह तय
महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
