Friday, April 10, 2026
Homeराष्ट्रीयGonda:भाजपा ने पार्टी कार्यालय पर किया विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान

Gonda:भाजपा ने पार्टी कार्यालय पर किया विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान

स्बका साथ और सबका विकास के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है पार्टी-शेष नारायण

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ में विश्वास करती है। इसी ध्येय वाक्य के सहारे वह समाज के सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर निरन्तर आगे बढ़ रही है। आज इस कार्यक्रम में उपस्थित अनेक विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान भी इसी अभियान का एक हिस्सा है। यह बात पार्टी के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने रविवार को पार्टी की जिला इकाई द्वारा कार्यालय पर आयोजित चिकित्सा सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उपलिब्धयां अर्जित करने वाले विशिष्टि व्यक्तियों के सम्मान समरोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र में सत्तारूढ़ नरेन्द्र भाई मोदी और प्रदेश में सत्तारूढ़ योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार में हर वर्ग को सम्मान मिल रहा है। सभी के विकास के लिए योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। हमारा प्रयास है कि समाज के सभी वर्ग के लोगों को सम्मान और उनका हक मिले। सरकार ने पात्र व्यक्तियों को शासकीय योजनाओं का सीधा और त्वरित लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से डीबीटी का इस्तेमाल कर रही है। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को आधार से जोड़ने के कारण लाखों अपात्र व्यक्ति इससे वंचित हुए, जिसका सीधा लाभ जरूरत मंद एवं पात्र लाभार्थियों को मिला। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आम जनता संकट से जूझ रहीं थी। केंद्र की मोदी सरकार लोगों फ्री राशन देने के साथ निःशुल्क कोरोना वैक्सीन लगवाने की भी व्यवस्था कराई। महिला सुरक्षा के लिए प्रदेश में अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश की महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही है।

Gonda:भाजपा ने पार्टी कार्यालय पर किया विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान
कार्यक्रम में सम्मानित होते नगर के लोकप्रिय आर्थोपेडिक सर्जन डा. डीके राव


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के हर वर्ग के लिए कार्य किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के कार्यों में सरकार ने काफी काम किए हैं। गरीबों के कल्याण के लिए किए गए कार्य के कारण ही बीते विधानसभा चुनाव में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और योगी जी एक बार पुनः उत्तर प्रदेश की सत्ता पर आसीन हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकास का ऐसा मॉडल तैयार किया है जिससे पूरे देश में निरंतर और समग्रता के साथ विकास हो रहा है। कार्यक्रम में डॉ डीके राव, डॉ अमित कुमार, डॉ शिव शरण शुक्ला, हनुमान सिंह विसेन, नाथ सेवा ट्रस्ट के डीएन शुक्ला, गुरु सिंह सभा के राजेन्द्र सिंह छाबड़ा, डा. त्रिलोचन सिंह, सिंधी सभा के जयराम दास, मथुरा दास, गायत्री परिवार के राम तेज मिश्रा, नवल किशोर, डॉ शिव शरण शुक्ला, डा. उमा सिंह, लायंस क्लब के हरिकेश मिश्र, शत्रुघ्न मौर्य, अमरेश पांडेय, कन्हैया लाल मिश्रा, राज कुमार गुप्ता, ओपी तिवारी, अविनाश जायसवाल आदि को सम्मानित किया गया। डॉ अनिल कनौजिया, डॉ प्रभाकर, दीपक अग्रवाल च शत्रोहन मिश्रा के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता केके श्रीवास्तव ने किया। जिला महामंत्री राकेश तिवारी ने आगन्तुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर संदीप पांडेय, शशांक मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढें : गोंडा जंक्शन का नान इंटरलाकिंग पूर्ण, अब सरपट दौडेंगी ट्रेनें

Gonda:भाजपा ने पार्टी कार्यालय पर किया विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान
कार्यक्रम में सम्मानित होते एसबीएस पीजी कालेज के प्रोफेसर शिव शरण शुक्ल
  • महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

RELATED ARTICLES

Most Popular