Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGda : CDO ने मैजापुर मिल में किया पौधरोपण

Gda : CDO ने मैजापुर मिल में किया पौधरोपण

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत बलरामपुर चीनी मिल की मैजापुर इकाई के परिसर में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने पौधारोपण किया। मिल के महाप्रबंधक संदीप अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की पावन प्रेरणा से गुरुवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत बलरामपुर फाउंडेशन की इकाई मैजापुर चीनी मिल परिसर में सीडीओ द्वारा आम, सागौन, पाकड़, जामुन व अमरूद आदि के पेड़ लगाए गए। मैजापुर चीनी मिल द्वारा 60,000 पौधरोपण का संकल्प लिया गया है। इस मौके पर सीडीओ ने कहा कि हर व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए तथा उसकी देखरेख भी करनी चाहिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कर्नलगंज भारत भार्गव, सीओ नित्या गोस्वामी, मुकेश झुनझुनवाला, पवन कुमार चतुर्वेदी (महाप्रबंधक गन्ना), जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह, नरेंद्र उपाध्याय, सौरभ गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, तहसीलदार कर्नलगंज मनीष कुमार, प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार संजय कुमार गुप्ता एवं चीनी मिल के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

यह भी पढें : अटल आवासीय विद्यालय में कान्वेंट स्कूलों जैसी सुविधा!

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com


RELATED ARTICLES

Most Popular