Gda : 11 बजे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिला मुख्यालय पर स्थित 220 केवी विद्युत उपकेंद्र पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज रविवार को प्रातः सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति को निरंतर और स्थिर बनाए रखने के लिए अनुरक्षण कार्य अति आवश्यक होता है। इसलिए आज रविवार के दिन शट डाउन लेकर सुबह सात बजे से चार घंटे के लिए अनुरक्षण कार्य प्रारंभ किया गया है। इस कारण 220 केवी उपकेंद्र गोंडा से निर्गत 33 केवी के कई फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में तरबगंज, अम्बेडकर चौराहा, आवास विकास, धानेपुर, हास्पिटल, पूर्वोत्तर रेलवे, झंझरी, कोर्ट, बेलसर, सुभागपुर, खोरहंसा, पूरे शिवा बख्तावर, लौव्वा टेपरा और चदवतपुर जैसे महत्वपूर्ण इलाके शामिल हैं। इसके साथ ही 10 एमवीए ट्रांसफार्मर प्रथम और द्वितीय फीडरों की भी विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहने से उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है। इसलिए सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे इस अवधि के दौरान धैर्य और सहयोग बनाए रखें। अनुरक्षण कार्य समयानुसार पूरा कर लिया जाएगा और विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय पर पुनः शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढें : मंत्री का पेड़ काटने पर FIR दर्ज

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!