Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGda : सेवानिवृत्त रेल कर्मी की हत्या

Gda : सेवानिवृत्त रेल कर्मी की हत्या

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी की हत्या से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आज यहां बताया कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के उपाध्याय पुर ग्रंट निवासी व रेलवे से सेवानिवृत्त पटमेश्वरी चौहान (78) मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के भरहू गांव के पास मकान बनाकर अकेले रह रहे थे। उनकी पोती सरस्वती प्रतिदिन अपने घर से उनके लिए खाना लाती थी और उन्हें खिलाने के बाद चली जाती थी। शनिवार को दिन में करीब डेढ़ बजे जब वह बाबा के मकान पर खाना लेकर पहुंची तो उसके होश उड़ गए। उनकी कुल्हाड़ी मारकर हत्या की जा चुकी थी। बिस्तर पर ही एक खूनी कुल्हाड़ी रखी थी। उनके शरीर पर कई स्थानों पर घाव के निशान हैं। एसपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर उन्होंने स्थानीय पुलिस, डाग स्क्वायड व फारेंसिक टीम के साथ मौका मुआयना किया है। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके से साक्ष्य संकलन करके जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें : गोंडा गोरखपुर रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन शुरू

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular