55a

Gda : सरकार के आठ साल पूर्ण होने पर जलसा आयोजित

कार्यक्रम से नदारद रहे जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सभी विधायक

प्रभारी मंत्री समेत अधिकारियों ने किया सरकार की उपलब्धियों का बखान

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को एक भव्य आयोजन कर सरकार की उपलब्धियो का बखान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया तथा पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, रेड टूलकिट योजना सहित कई योजनाओं के तहत आच्छादित पात्र लाभार्थियों को लोन की चेक व प्रमाण पत्र आदि वितरित किया। योगी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कारागार मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उद्योगपति प्रदेश से पलायन कर रहे थे। अब बड़े-बड़े उद्योगपति यहां निवेश करने आ रहे हैं। युवाओं को रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना शुरुआत की गई है। गोंडा के विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में सड़कों का जाल बिछा है, गांवों का विकास हुआ है। स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हुई हैं। हर व्यक्ति को अस्पतालों में निःशुल्क इलाज मिल रहा है। सरकार ने महाकुंभ में करोड़ों की संख्या में लोगों को स्नान कराया। बेहतर सुविधा दी।

55 1

योगी जी ने बिछाया सड़कों का जाल

प्रदेश सरकार द्वारा की आठ वर्ष की उपलब्धियां को बताते वक्त प्रभारी मंत्री जी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पहले की सरकारों में प्रदेश की सड़कें बदहाल थी। पहले के समय जब लोग कहीं जाते थे, तो वह ग्रामीणों से जानकारी करते थे कि कौन सी सड़क सही है और कौन सी खराब। परंतु योगी जी के नेतृत्व में सभी सड़कों को बेहतरीन जाल बिछाया गया है। अब लोगों को घर से निकलने के बाद सड़कों के बारे में जानकारी नहीं करनी पड़ती है। अब सभी सड़कों को बेहतर बनाया गया है। लोग आसानी से आवागमन कर सकते हैं। मंत्री जी ने महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि योगी सरकार ने प्रयागराज में महाकुंभ का अच्छा कार्यक्रम करके इतिहास रचा है। करोड़ों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। यदि कोई और सरकार होती तो शायद महाकुंभ का इतना बढ़िया आयोजन नहीं कर सकती थी जितना इस योगी सरकार ने किया है। महाकुंभ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने का सारा श्रेय योगी सरकार को जाता है। पुलिस, चिकित्सा सहित सभी विभागों ने पूरी मेहनत से कार्य करते हुए महाकुंभ को सफल बनाया है।

55c

यह भी पढें :ईद पर 32 लाख मुस्लिमों को भाजपा देगी ‘सौगात ए किट’

मंत्री ने किया विकास पुस्तिका का विमोचन

सूचना विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश में आठ वर्ष की उपलब्धियों पर तैयार की गई विकास पुस्तिका का भी मंत्री जी ने विमोचन किया। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में आठ वर्ष में किए गए सभी कार्यों को दर्शाया गया है। लोग पुस्तक पढ़कर जान सकते हैं कि सरकार ने आठ वर्ष में क्या-क्या बेहतरीन काम किये है। उस पुस्तक में सभी कार्यों को विस्तृत तरीके से दर्शाया गया है। उन्होंने पत्रकारों के साथ वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां को गिनाया। प्रभारी मंत्री जी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि पहले की सरकारों में लोग आम लोगों से पैसा व अन्य प्रलोभन लेकर सरकारी नौकरी लगवाने का ठेका लेते थे। परंतु आज के समय में अब कोई भी सरकारी नौकरी लगवाने का ठेका नहीं ले सकता है। किसी की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह किसी की नौकरी लगवाने का ठेका ले। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में संपन्न हुई पुलिस भर्ती में एक ही परिवार की तीन बहनों का एक साथ चयन हुआ है। उन्हें कहीं भी एक पैसा नहीं देना पड़ा। उनका चयन एकदम पारदर्शी तरीके से हुआ है। अब प्रदेश की जनता को पारदर्शी तरीके से नौकरी प्रदान की जा रही है।

55e

गरीबों के दरवाजे तक पहुंच रही योजना

प्रभारी मंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में सरकारी योजनाएं गरीबों के दरवाजे तक नहीं पहुंचती थी परंतु अब इस सरकार में सभी योजनाएं गरीबों के दरवाजे तक पहुंचाई जा रही हैं। सभी पात्र लोग योजनाओं का लाभ ले रहे हैं और सरकार को बधाई दे रहे हैं। सरकार सबका साथ सबका विकास का मंत्र लेकर काम कर रही है। किसी के साथ जात या धर्म के आधार पर कोई भी भेदभाव नहीं किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश का सबसे बड़ा सूबा उत्तर प्रदेश ने विकास की ऐसी ऐसी ऊंचाइयों को छुआ है कि अब यह प्रदेश अन्य प्रदेशों के लिए रोल मॉडल बन गया है। उत्तर प्रदेश कई क्षेत्रों में अन्य प्रदेशों से काफी आगे है। सरकार द्वारा हर क्षेत्र में निरंतर विकास किया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं। देश की अर्थव्यवस्था को शीर्ष स्थान पर पहुंच गयी है।

55d

यह भी पढें : भारत ने पाक को फटकारा, जानें क्या कहकर धोया?

गोंडा में भी जमकर हो रहा विकास

प्रभारी मंत्री ने प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों को गिनाने के साथ ही साथ जनपद गोंडा में हुए विकास कार्यों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि गोंडा में भी अब राजकीय मेडिकल कॉलेज बन गया है इसके अलावा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का भी निर्माण हो गया है। अब लोगों को अन्य जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। वह गोण्डा में रहकर ही बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। प्रभारी मंत्री जी ने कार्यक्रम के आगमन के दौरान सर्वप्रथम सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ प्रदर्शनी को देखा साथ ही परिसर में सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी माननीय मंत्री जी ने निरीक्षण किया।

55b

इन विभागों के लगाए गए स्टाल

वेंकटचार क्लब में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, वन विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग, महिला कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, सिंचाई विभाग, पूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, पर्यटन विभाग, नेडा विभाग, जल जीवन मिशन, पंचायती राज विभाग, गन्ना विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांग जनशक्तिकरण विभाग, पिछला वर्ग कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, एनआरएलएम सहित 32 विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए। सभी स्टालों पर जाकर लोगों ने योजनाओं की जानकारी ली व अपना रजिस्ट्रेशन भी कराया।

55f

यह भी पढें : बोर्ड परीक्षा को लेकर MP सरकार का बड़ा फैसला

आईजी ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

कार्यक्रम के दौरान देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक ने वहां पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं आमजन लोगों को साइबर क्राइम, मिशन शक्ति तथा पुलिस विभाग की अन्य कार्यक्रमों के बारे में सभी लोगों को विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों को विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आज के समय साइबर क्राइम से बहुत ही बच्चे रहना अनिवार्य है, क्योंकि अज्ञात लोगों के फोन आते हैं और तरह-तरह के लोग प्रलोभन की बातें करके लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनको परेशान करने का कार्य करते हैं। इसलिए सभी लोग साइबर क्राइम से बहुत ही बच्चे रहे यदि इस प्रकार की कोई समस्याएं आती हैं तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, तथा हेल्पलाइन नंबर -1090 पर इसकी सूचना जरूर दें।

55g

समस्या निपटाने के लिए बैठे हैं अधिकारी-सीआरओ

वहीं कार्यक्रम के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश ने राजस्व विभाग में किया जा रहे कार्यों के संबंध में लोगों को विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जमीनी मामलों में यदि किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप लोग अपने संबंधित तहसील में जाकर उप जिलाधिकारी को उसकी जानकारी दें। ताकि आपकी समस्याओं का समाधान सही रूप से समय से किया जा सके। यदि आपकी कोई समस्या जमीन से संबंधित होती है तो आप उसके लिए तहसील में जाकर उसकी जानकारी दें और समस्या का समाधान करायें।

55h

यह भी पढें : नहीं गिरेगा नागपुर हिंसा के आरोपियों का घर, HC ने फटकारा

इनकी रही विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सभी विधायक नदारद रहे किंतु एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, जिलाधिकारी नेहा शर्मा, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, प्रभागीय वनाधिकारी पंकज कुमार शुक्ल, मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, उपजिलाधिकारी गोंडा सदर अशोक कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सदर गोण्डा रंजन वर्मा, ब्लॉक प्रमुख तरबगंज, ब्लॉक प्रमुख बभनजोत, जिलाध्यक्ष भाजपा अमर किशोर कश्यप, सांसद गोंडा प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, उपनिदेशक कृषि प्रेम ठाकुर, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी गौरव स्वर्णकार, जिला उद्यान अधिकारी रश्मि शर्मा, जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर ने किया।

55i

यह भी पढें : फिल्म रिलीज के दिन कॉलेज में छुट्टी; फ्री में देखेंगे छात्र

नम्र निवेदन

सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। जानकी शरण द्विवेदी, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 9452137310

error: Content is protected !!