Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGda : समाधान दिवस में निपटे 20 मामले

Gda : समाधान दिवस में निपटे 20 मामले

टीम बनाकर मौके पर जाकर अवैध हटवाएं अधिकारी-डीएम

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील मनकापुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त कुल 100 प्रार्थना पत्रों में से 20 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष को निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाय जो मौके पर स्थलीय जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराए। उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर जाकर निस्तारित कराएं। तालाब, जमीन की पैमाइश, चकरोड, नाली पर अवैध कब्जा आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारित प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रश्मि वर्मा, उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी गौरव स्वर्णकार, जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, एक्सईएएन ग्रामीण अभियंता विभाग, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग के अधिकारीगण, डीसी उद्योग बाबूराम, बीडीओ बभनजोत, एसएचओ छपिया, मनकापुर, खोड़ारे सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढें : जब रेलवे ट्रैक पर दौड़ने लगी कार!

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular