Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGda : सड़क हादसे में युवक की मौत

Gda : सड़क हादसे में युवक की मौत

संवाददाता

गोंडा। जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर हुए एक भीषण हादसे में कोंचा निवासी कार चालक शिव भगवान तिवारी (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, वह अपनी कार से शुक्रवार देर शाम को मैजापुर गए थे। रात करीब 10 बजे घर वापस लौट रहे थे। गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर मैजापुर-बालपुर के बीच गुरुपुरवा के पास उनकी कार किसी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, कार का एयर बैग खुलने के बाद फट गया, जबकि कार चला रहे शिव भगवान तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बालपुर चौकी पुलिस एबुलेंस की मदद से उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बालपुर चौकी प्रभारी दृगविजय सिंह ने बताया कि मृतक की राजनीतिक पार्टी का झंडा लगा क्षतिग्रस्त कार कब्जे में ले लिया गया है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढें : जमीन फर्जीबाड़े में होगी FIR, DM ने दिए आदेश

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular