Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGda : सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर

Gda : सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के इटियाथोक थाने में गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा ने आज यहां बताया कि जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर सिसई बहलोलपुर के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने मोटर साइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी। परिणाम स्वरूप इटियाथोक थाना क्षेत्र के जगन्नाथीपुर निवासी अमित उपाध्याय (35) तथा उनकी पत्नी प्रिया (32) गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को तत्काल मेडिकल कालेज भेजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढें : अटल आवासीय विद्यालय में कान्वेंट स्कूलों जैसी सुविधा!

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular